Top-Stories : : UP News | UP Web News | Page 7

Web News

www.upwebnews.com

थाईलैंड के जहाज पर ईरान के हमले की भारत ने निंदा की

March 11, 2026

थाईलैंड के जहाज पर ईरान के हमले की भारत ने निंदा की

नई दिल्ली, 11 मार्च 26, थाईलैंड के जहाज पर आज शाम हॉर्मूज जलडमरू मध्य मार्ग पर मिसाइल हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई। कई क्रू मेंबर लापता हैं। जहाज भारत के गुजरात स्थित कांडला पोर्ट आ रहा था। इसपर थाईलैंड का झंडा लगा था। देर शाम ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मिसाइल अटैक के जिम्मेदारी ली है।

जहाज पर हमला ओमान के समुद्री क्षेत्र में हुआ। हमले के बाद ओमान की नौसेना ने बचाव और राहत का कार्य शुरू किया। इस हमले की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि निर्दोषों और व्यापारिक गतिविधियां में लगे लोगों पर हमला अस्वीकार्य है।

March 8, 2026

हैदराबाद में 130 माओवादियों का आत्मसमर्पण

हैदराबाद, 07 मार्च 26 में आज एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र में एक सौ 30 माओवादियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष समर्पण कर दिया। इस गुट में राज्य समिति के तीन सदस्य़, क्षेत्रीय समिति का एक और प्रादेशिक समिति के दस सदस्य शामिल है। समर्पण करने वाले माओवादियों ने एक सौ 24 अत्याधुनिक हथियारों का ज़खीरा भी सौंपा। इनमें हल्की मशीन गन, 31 ए. के. 47, 21 राइफल और 20 सेल्फ-लोडिंग राइफल शामिल हैं।

इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों के समर्पण को लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंसा के बजाय बातचीत और महात्मा गांधी के शांतिपूर्ण सिद्धांत के ज़रिए समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में जनवरी 2024 से अब तक 721 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पहले समर्पण कर चुके माओवादियों के प्रस्ताव और अधिक विचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए हैं।राज्य सरकार ने एक बड़े पुनर्वास पैकेज का भी वादा किया है इसमें  इंदिराम्मा आवास, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और अधिक वित्तीय मुआवज़ा शामिल है। मुख्यमंत्री ने गणपति सहित सभी छिपे हुए माओवादियों से समर्पण करने की अपील की। उन्होंने माओवादी के बीच भरोसा बनाने के सफल प्रयासों के लिए पुलिस बल की भी प्रशंसा की।

March 7, 2026

सरकार ने लगाई टीवी चैनलों की टीआरपी रेटिंग पर रोक

नई दिल्ली 07 मार्च 26,केंद्र सरकार ने ईरान इजरायल युद्ध के मद्देनजर सनसनीखेज खबरों को रोकने के टीआरपी रेटिंग पर रोक लगा दी है। ये रोक 4 सप्ताह या अगले आदेश तक जारी रहेगी।

सरकार ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश दिया है कि वह चार सप्ताह के लिए समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग को तत्काल निलंबित कर दे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के अनुसार कुछ टीवी समाचार चैनल इस्राएल-ईरान संघर्ष के बीच अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलबाजी वाली सामग्री प्रदर्शित कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कवरेज से लोगों में दहशत फैल सकती है। निलंबन चार सप्ताह तक या अगले निर्देश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगा।

New Delhi 07 Mar 26, The central government has banned TRP ratings in a bid to curb sensational news in the wake of the Iran Israel war. The suspension will continue for 4 weeks or until further orders. The government has directed the Broadcast Audience Research Council (BARC) to immediately suspend television rating points (TRP) reporting by news channels for four weeks. As directed by the Ministry of Information and Broadcasting, some TV news channels are showing unnecessary sensational and speculative content amid the Israel-Iran conflict. The ministry said such coverage could lead to panic among the public. The suspension will be in effect for four weeks or until further notice, whichever is earlier.

March 6, 2026

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली। असम में, वायु सेना का एक सुखोई-30 एम.के.आई लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जो जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

विमान ने इसी अड्डे से उड़ान भरी थी और यह 47 स्क्वाड्रन से संबंधित था। इस विमान का रडार से संपर्क कल शाम 7 बजकर 42 मिनट पर टूट गया था।

बोकाजन उपमंडल के चोकीहोला गांव के स्थानीय लोग सबसे पहले दुर्घटनास्थल तक पंहुचे और वहां मलबे से दो पायलट के शव बरामद किए।

शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल, पश्चिम बंगाल से सीबी आनंद बॉस हटाए गए

नई दिल्ली, 07 मार्च 26, राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की है। हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला को अब तेलंगाना का जबकि तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया है।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्‍यपाल जबकि सेवानिवृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल का पदभार दिया गया है। केरल के राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्‍यपाल का पदभार संभालेंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है। लद्दाख के उपराज्‍यपाल कविंदर गुप्‍ता को हिमाचल प्रदेश का, जबकि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को लद्दाख का उपराज्‍यपाल बनाया गया है। पूर्व राजनयिक, तरणजीत सिंह संधू को दिल्‍ली का उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »