Regional : : UP News | UP Web News | Page 22

Web News

www.upwebnews.com

सपा का नारी समृद्धि का नारा चुनावी: पंकज चौधरी

March 22, 2026

सपा का नारी समृद्धि का नारा चुनावी: पंकज चौधरी

लखनऊ 22 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार बनने पर नारी सम्मान समृद्धि योजना शुरू कर महिलाओं को 40 हजार की धनराशि दिये जाने की घोषणा को चुनावी मौसम में लुभावने वादों का एक और उदाहरण बताया। उन्होनें कहा कि जनता अब केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखने वाले कार्यों पर विश्वास करती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे नीति और परिणाम में बदला है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, जनधन योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया, और प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी संख्या में घर महिलाओं के नाम पर दिए गए। इसके साथ ही मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और मिशन शक्ति जैसे प्रयासों ने महिलाओं के जीवन में ठोस बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। एंटी-रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्पलाइन 1090, फास्ट ट्रैक कोर्ट्स और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में काफी कमी आई है और बहन-बेटियों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में बन रही है जहां महिलाएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा, रोजगार और उद्यम के अवसर प्राप्त कर रही हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं की सुरक्षा के मामले में गंभीर सवालों से घिरा रहा है। ऐसे में केवल चुनावी लाभ के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। सपा सरकार के दौरान लाल टोपी वाले गुंडों की अराजकता से उपजे भय और दहशत को प्रदेश की बहन-बेटियां आज भी भूल नहीं पाई हैं। सपा शासन में उत्तर प्रदेश में फैले जंगल राज को याद कर महिलाएं आज भी सहम जाती है। प्रदेश की महिलाएं यह भली-भांति समझती हैं कि उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कौन सी सरकार ने वास्तविक कार्य किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ के मंत्र के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और आगे भी यह संकल्प अडिग रहेगा।

मुरादाबाद के होटल में Sex रैकेट पकड़ा गया, तीन लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

होटल से गैंग सरगना व तीन युवतियों समेत 13 गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने होटल पर छापास , सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

होटल शेर-ए-पंजाब में दिल्ली से लाई जाती युवतियां, दस ग्राहक व गैंग सरगना गिरफ्तार,
जबकि होटल मालिक फरार

Post on 22.3.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शनिवार की रात को कोतवाली पुलिस ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बुध बाजार में स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।देह व्यापार के खुलासे के लिए पुलिस सक्रिय रहीं। पुलिस ने गैंग सरगना, दस ग्राहक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। जबकि होटल मालिक वहां से फरार हो गया।
होटल में धंधे को लेकर शनिवार को भी सूचनाएं मिल रही थी। पर पुख्ता सबूत न मिलने के चलते पुलिस ने पुष्टि नहीं की।
शहर में संगठित देह व्यापार धंधे का शनिवार की रात को खुलासा हुआ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद होटल पर छापा मारा तो स्थिति देख दंग रह गई।पता चला कि होटल शेरे ए पंजाब में युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को होटल में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस ने दस आरोपियों को पकड़ा। नागफनी का वसीम (31वर्ष), कटघर में करुला का रेहान-19, गलशहीद में ईदगाह छोटी मस्जिद का अमान-22 वर्ष, कटघर का विशाल (28 वर्ष), नागफनी का कैफ (19 वर्ष),सिविल लाइंस में आशियाना कालोनी का शिवकुमार (30 वर्ष), मझोला की दानसहाह मिलक का विकास (38 वर्ष), कटघर में गोविंद नगर का अरविंद (28 वर्ष),कटघर का अमन (23 वर्ष), कटघर में बलदेव पुरी का कौशल(23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस गैंग का सरगना मझोला में बुद्धि विहार निवासी राहुल गुप्ता है।
पुलिस ने तीन युवतियों को भी पकड़ा।पूछताछ में बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे राहुल गुप्ता के कहने पर पैसे मिलने के बहकावे में आ गई। उन्होंने बताया कि बाहर से भी लड़कियां आती हैं। और अच्छी कमाई होती है। पैसों की जरूरत से भी वे उसके झांसे में आ गईं। और धंधे में शामिल हो गईं।
हालांकि इस घटना में होटल मालिक गायब हो गया। पुलिस को बड़ी संख्या सेक्स वर्धक गोलियां आदि आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। मौके से 26,520 रुपए नकद व 17 मोबाइल फ़ोन बरामद किए। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा कायम किया है।
कार्रवाई में कोतवाली सीओ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अलावा जवाहर लाल वर्मा, बुध बाजार चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी, उप निरीक्षक गौरव कुमार, महावीर सिंह, मनोज त्यागी आदि पुलिस कर्मी रहे।

Moradabad. (UP Samachar Sewa). On Saturday night, the Kotwali police have busted a large network of Sex rackets running in a hotel located in Budh Bazar, the busiest area of the city. The police remained active to uncover the flesh trade. The police arrested the gang leader, ten customers and three young girls. While the hotel owner fled from the spot. There were reports of business at the hotel on Saturday as well. However, due to lack of concrete evidence, the police did not confirm it. The organised prostitution trade in the city was exposed on Saturday night. The police raided the hotel on the information of the informer and were shocked to see the situation. It came to light that young girls were being called and trafficked in Hotel Sher-e-Punjab. Following the information, the police team led by the Circle Officer raided and arrested the people.

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Samachar UP Web News

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026

यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर बनाता था शिकार, वाहन व नकदी बरामद

गोरखपुर। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का सामान, 1150 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2026 धारा 123, 140(1), 309(4), 309(6) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी देवरा तुर्क चारा (सहाय का पूरा), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 21 मार्च को पीड़ित दुबई से गोरखपुर पहुंचा था और घर जाने के लिए एक चारपहिया वाहन में बैठा, जिसमें पहले से कुछ लोग सवार थे। रास्ते में वाहन चला रहे आरोपी अर्जुन यादव ने पीड़ित को पानी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीते ही पीड़ित बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर उसके पास से करीब 3000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया तथा उसे रास्ते में वाहन से नीचे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह स्वयं कार चालक के रूप में काम करता था, जबकि उसके साथी रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को टारगेट करते थे। ये लोग यात्रियों से गंतव्य पूछकर खुद को उसी दिशा में जाने वाला बताकर उन्हें अपने वाहन में बैठा लेते थे और फिर रास्ते में नशीला पदार्थ देकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का कुछ सामान, 1150 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनजान लोगों के साथ सफर करने और उनके द्वारा दिए गए खाने-पीने की वस्तुओं से सतर्क रहें। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

भाजपा :अवध की जिला समितियों के लिए हुआ मंथन

Posted on 22.03.2026 Time 06.07 PM
लखनऊ 22 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर अवध क्षेत्र की जिला समितियों के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिला पर्यवेक्षकों के साथ विस्तार से मंथन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में जिला समितियों का गठन संगठनात्मक संतुलन एवं व्यापक सहमति के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर जिला समितियों के लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की।पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा गया, जिस पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत जिला समितियों के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ब्रज, पश्चिम, काशी एवं कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र की समितियों के गठन पर विचार-विमर्श हुआ था। इसी क्रम में रविवार को अवध क्षेत्र की जिला समितियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने जिलावार समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया। इस दौरान संगठन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने, महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने तथा समर्पित, अनुशासित एवं वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी संगठनात्मक शक्ति के आधार पर पार्टी लगातार जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ केआर नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन एवं विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही भाजपा की विजय का आधार है।

गोरखपुर में ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026

गोरखपुर, गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,इस गिरोह के सदस्यों पर आरोप हैं कि वह लोग फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब एक अरब रुपए मंगाकर इस रकम को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग की और लोगों को भारी मुनाफे का लालच देते हुए उन्हें ठगा है, पुलिस को इस गिरोह के ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखानडीह निवासी अजीत यादव, कुशीनगर जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के आलम चक निवासी अजय कुमार, बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के छोटकी सेढ़ियां निवासी पारतेश सिंह और कुशीनगर जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सेनूआ निवासी गणेश साहनी के रूप में हुई है, अभी पुलिस को एक गिरोह के एक और सदस्य शाहजहांपुर निवासी ऋषभ की तलाश है.

इस मामले में सीओ अरुण कुमार एस की माने तो इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथी साइबर सेल की मदद से इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है,जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेजी कर उन्हें पकड़ा जा सके, बताया जा रहा है कि इस गिरोह के सदस्यों ने अब तक कई 100 लोगों को अपना शिकार बनाया है और 20 मार्च को भी रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक होटल में यह लोग कुछ और नए सदस्यों को अपना ठगी का शिकार बनाने के फिराक में थे.

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस को 20 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थीं कि रामगढ़ताल स्थित एक होटल में कुछ लोग फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग में निवेश करने के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे हैं, इस गिरोह के सदस्य लोगों को अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर सैकड़ो लोगों से रुपए ऐड चुके है, और कुछ नए लोगों को बुलाकर ठगी की योजना बना रहें हैं, इस सूचना पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने होटल में छापेमारी कर इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से लैपटॉप बैंक खाते से जुड़ी दस्तावेज मोबाइल फोन और विभिन्न खातों ऑन की यूजर आईडी और पासवर्ड से संबंधित डिटेल भी बरामद की है, पुलिस अधिकारियों की माने तो यह गृह अविनियमित निक्षेप योजनाएं संचालित कर रहा था जो पूरी तरह से गैरकानूनी है, इस ठगी को लेकर कई और पीड़ितों के समाने आने की संभावना है,पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों का डिटेल खंगाल रही है, पता लगाने की कोशिश कर रहीं है कि कि ठगी में कौन-कौन लोग शामिल हुआ और ठगी की कुल रकम कितनी है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी और किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल किया करते थे,इस गिरोह के सदस्य इन खातों में लोगों को निवेश के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी, इसके बाद इस पैसे से क्रिप्टो ट्रेडिंग की जाती थी, और निवेशकों को मुनाफे के झूठे आंकड़े दिखाकर और अधिक पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता था, जब निवेदक अपने पैसों को वापस मांगते थे तो उनके साथ टालमटोल कर उनसे संबंध तोड़ दिया जाता था, पुलिस की जांच में आरोपियों के पास से ऐसे खाते कवि रिटेल मिले है जिसमें साइबर जालसाजी की रकम भी आई है, दूसरे जनपद की पुलिस ने इन खातों को फ्रिज भी कराया है, इस गिरोह के सदस्य एक खाता बंद हो जाने के बाद झांसा देकर दूसरे के नाम से खाता खुलवा लेते थे और उनकी यूजर आईडी अपने पास लेकर उससे ठगी करते थे.

« Newer PostsOlder Posts »