मथुरा। बलदेव कस्बा स्थित रीढ़ा में चल रही श्री मद्भागवत कथा में भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई । इस अवसर पर भगवान गिरिराज जी महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराये गये।कथा में छठवें दिन रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
इस अवसर पर रमणरेती आश्रम से आए गोविंदानंद महाराज ने कहा कि भगवान की सच्ची भक्ति के लिए आत्मा की शुद्धि जरूरी है। उन्होंने बताया कि संत के पास जाने का उद्देश्य केवल आत्म कल्याण और ईश्वर प्राप्ति होना चाहिए। सांसारिक चर्चाओं से बचना चाहिए।
इस अवसर पर परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल,रेखा अग्रवाल,थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह,बंटी पहलवान,अजीत पहलवान,नीरज चौधरी,शैलेंद्र चौधरी,पप्पू सिकरवार,सुदीप बंसल,विकास अग्रवाल,सुनील गर्ग,रवि गर्गाचार्य,शुभम अग्रवाल,देवेंद्र तिवारी,छैलबिहारी,बांकेलाल,धर्मेंद्र उपाध्याय,रवेंद्र सिंह, डॉ.दिलीप,अनिल सोनी, नीटू सोनी,बलदेव सेठ, लक्ष्मण सैनी,शिवम गोस्वामी,बलदेव सेठ,देव अग्रवाल, डॉ.देव परिहार,गुलबीर सिंह,अजय सिकरवार,ओमप्रकाश भगत जी,विष्णु तेहरिया,प्रतीक,अवधेश दुबे,अखिलेश पाठक,अनुज उपमन्यु,राजेश पाठक, डॉ. नत्थी सिंह,प्रदीप कुंतल,हरपाल सिंह,सतेंद्र पहलवान,सुरेन्द्र चौधरी,विनय अग्रवाल,शिवा उपाध्याय,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।