News Highlights : : UP News | UP Web News | Page 16

Web News

www.upwebnews.com

नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन किया

March 5, 2026

नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन किया

Posted on 05.03.2026 Thursday, Time 04.11 PM

पटना, 05 मार्च 26, मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य सभा के जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन का आज आखिरी दिन था।

Patna, Mar 05: Chief Minister Nitish Kumar today filed his nomination papers as the Janata Dal-United candidate for the Rajya Sabha. Several senior leaders, including Home Minister Amit Shah, Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary, were present at the nomination. Today was the last day for nominations.

March 4, 2026

सीबीएससी की 5,6 मार्च की परीक्षा स्थगित

Posted 04.03.2026 Time 11.20 AM, Thursday, CBSCE Exam

नई दिल्ली, 04 मार्च 26, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. के पश्चिम एशियाई क्षेत्र ने 5 और 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा कि 7 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में कल तक स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

New Delhi, The Central Board of Secondary Education-CBSE’s West Asian region has postponed the Class 10 and 12 examinations scheduled for March 5 and 6. The revised dates of these examinations will be announced later. The board also said that a decision regarding exams to be held beyond March 7 will be taken after reviewing the situation by tomorrow.

पश्चिम एशिया युद्ध 5वें दिन भी जारी, ईरान के प्रमाणु केंद्रों पर हमले

तेहरान, 04 मार्च 26, पश्चिम एशिया में संघर्ष पांचवें दिन भी जारी है। इज़राइल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किये हैं। वहीं ईरान ने भी ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। ताजा ख़बरों के अनुसार, इज़राइल ने खुफिया जानकारी के इस्तेमाल से राजधानी तेहरान में परमाणु हथियार विकास केंद्र पर हमला किया। इससे ईरानी शासन की परमाणु हथियार विकसित करने की क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नष्ट हो गया। इज़राइल ने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद से उसकी वायु सेना ने लगभग 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को निष्क्रिय कर दिया है। रक्षात्मक प्रयासों के तहत, इस्राएल की वायु सेना ईरानी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल शस्त्रागारों और वायु रक्षा प्रणालियों पर लगातार हमले कर रही है।

इज़राइल ने लेबनान में भी अपने हवाई हमले तेज कर दिये हैं और हिज्बुल्ला से जुड़े लगभग 60 ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें लेबनान के टायर और सिडोन क्षेत्रों में हिजबुल्लाह और हमास से संबंधित हथियार भंडारण सुविधाएं, मिसाइल लॉन्चर, कमान केंद्र और अन्य आतंकवादी ढांचा शामिल हैं।

इसके अलावा, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के लॉन्च के बाद से, पश्चिम एशिया क्षेत्र से 9 हजार से अधिक अमरीकी नागरिक सुरक्षित रूप से स्वदेश लौट आए हैं। अमरीकी केंद्रीय कमान ने यह भी आरोप लगाया है कि ईरानी शासन पूरे क्षेत्र में अधिकतम नुकसान पहुंचाने के प्रयास में अंधाधुंध मिसाइल दागने के लिए मोबाइल लॉन्चरों का उपयोग कर रहा है।

दूसरी ओर, ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर अपने हमले जारी रखे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके वायु रक्षा तंत्र ने कल 11 बैलिस्टिक मिसाइलों और 123 ड्रोन को रोका, जबकि एक मिसाइल देश की सीमा के भीतर गिरी। हालाकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीका ने इज़राइल की ओर से युद्ध छेड़ा है और उसे ईरान से कभी कोई खतरा नहीं था।

Tehran, 04 March 26, The conflict in West Asia continues for the fifth day. Joint forces of Israel and the United States have carried out strikes on Iranian nuclear sites. Iran has also launched drone attacks. According to the latest news, Israel attacked the nuclear weapons development center in the capital Tehran using intelligence. This destroyed a significant portion of the Iranian regime’s ability to develop nuclear weapons. Israel said its air force has disabled about 300 Iranian missile launchers since the operation began. As part of the defensive efforts, Israel’s air force has been carrying out frequent strikes on the Iranian regime’s ballistic missile arsenals and air defense systems. Israel has also stepped up its airstrikes in Lebanon, targeting about 60 targets linked to Hezbollah.

राज्य सभा के लिए नितिन नबीन समेत भाजपा के 9 प्रत्याशी घोषित

नई दिल्ली, 04 मार्च 2026, भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। बिहार में, जहां पांच सीटें खाली हो रही हैं, भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन और राज्य नेता शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। 16 मार्च को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है।

असम में जहां तीन सीटों पर चुनाव होना है, भाजपा ने मौजूदा विधायक तेरश गोवाला और मंत्रिमंडल मंत्री जोगेन मोहन को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा तीसरी सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि पार्टी के जीतने की कोई संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ में, जहां दो सीटें खाली हो रही हैं, भाजपा ने राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

हरियाणा में, जहां दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है।

ओडिशा में, जहां चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, भाजपा ने पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन सामल और निवर्तमान राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल में, जहां पांच सीटों पर चुनाव होने हैं, भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

March 3, 2026

बेरुत में इसराइल के मिसाइल हमले, कमांडर अबू हमजा रामी की मृत्यु

Posted on 03.03.2026 Tuesday Time 09.17 AM News Source PB-AKASHVANI India, Berut, Lebnaan

बेरुत, 03 मार्च 26, इस्राएल ने आज लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े हमले किए। इस्राएल रक्षा बल-आईडीएफ ने दावा किया है कि फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कमांडर अबू हमज़ा रामी को बेरूत में मार गिराया गया है। आईडीएफ ने कहा कि अबू हमज़ा रामी की हत्या से इस्राएल के खिलाफ़ हमले करने की क्षमता को बड़ा झटका लगा है। सेना ने कहा कि अबू हमज़ा रामी आईडीएफ सैनिकों और इस्राएल के नागरिकों के खिलाफ़ सैकड़ों हमलों में शामिल था। उस पर हमलावरों की भर्ती और प्रशिक्षण देना और हथियारों की व्यवस्था करने का भी आरोप था। एक अन्य हमले में, इस्राएली बलों ने बेरूत में हिज़्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के प्रमुख हुसैन मकलद को भी मार गिराया।

इस्राएल ने बेरूत हमलों में इस्लामिक जिहाद के कमांडर अबू हमज़ा रामी को बेरूत में मार गिराया गया है

« Newer PostsOlder Posts »