National Stories : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

पीएम मोदी ने की सुरक्षा समिति की बैठक

March 23, 2026

पीएम मोदी ने की सुरक्षा समिति की बैठक

नई दिल्ली 23 मार्च 26,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष के संदर्भ में स्थिति और चल रहे तथा प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। श्री मोदी ने कहा कि यह संघर्ष लगातार बदलती हुई स्थिति है और इससे पूरी दुनिया किसी न किसी रूप में प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में नागरिकों को इस संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें ताकि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो।

उन्‍होंने राज्य सरकारों के साथ उचित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए भी कहा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी और जमाखोरी न हो। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों के एक समूह के गठन का निर्देश दिया जो समग्र सरकारी दृष्टिकोण के साथ समर्पित रूप से काम करेगा। उन्होंने क्षेत्रीय समूहों को सभी हितधारकों के साथ परामर्श करके काम करने का भी निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने वैश्विक स्थिति और भारत सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों द्वारा अब तक उठाए गए तथा नियोजित राहत उपायों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

बैठक के दौरान कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, निर्यातक, शिपिंग, व्यापार, वित्त, सूक्ष्‍म-लघु और मध्‍यम उद्यम, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य सभी प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित प्रभाव और उससे निपटने के लिए उठाए गए उपायों पर चर्चा की गई। देश में समग्र वृहद-आर्थिक परिदृश्य और आगे किए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा हुई।

भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा सहित आम आदमी के लिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया गया। आवश्यक वस्तुओं की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ज़रूरी आयात के स्रोतों में विविधता लाने के लिए कई उपायों पर चर्चा की गई तथा भारतीय सामानों को बढ़ावा देने के लिए निकट भविष्य में निर्यात के नए गंतव्य विकसित किए जाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न मंत्रालयों द्वारा प्रस्तावित कई उपायों को सभी हितधारकों से परामर्श के बाद आने वाले दिनों में तैयार और लागू किया जाएगा।

पश्चिम एशिया संकट: मोदी कैबिनेट की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष के संदर्भ में स्थिति और चल रहे तथा प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। श्री मोदी ने कहा कि यह संघर्ष लगातार बदलती हुई स्थिति है और इससे पूरी दुनिया किसी न किसी रूप में प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में नागरिकों को इस संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें ताकि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो।

उन्‍होंने राज्य सरकारों के साथ उचित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए भी कहा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी और जमाखोरी न हो। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों के एक समूह के गठन का निर्देश दिया जो समग्र सरकारी दृष्टिकोण के साथ समर्पित रूप से काम करेगा। उन्होंने क्षेत्रीय समूहों को सभी हितधारकों के साथ परामर्श करके काम करने का भी निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने वैश्विक स्थिति और भारत सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों द्वारा अब तक उठाए गए तथा नियोजित राहत उपायों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

बैठक के दौरान कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, निर्यातक, शिपिंग, व्यापार, वित्त, सूक्ष्‍म-लघु और मध्‍यम उद्यम, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य सभी प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित प्रभाव और उससे निपटने के लिए उठाए गए उपायों पर चर्चा की गई। देश में समग्र वृहद-आर्थिक परिदृश्य और आगे किए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा हुई।

भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा सहित आम आदमी के लिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया गया। आवश्यक वस्तुओं की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ज़रूरी आयात के स्रोतों में विविधता लाने के लिए कई उपायों पर चर्चा की गई तथा भारतीय सामानों को बढ़ावा देने के लिए निकट भविष्य में निर्यात के नए गंतव्य विकसित किए जाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न मंत्रालयों द्वारा प्रस्तावित कई उपायों को सभी हितधारकों से परामर्श के बाद आने वाले दिनों में तैयार और लागू किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने शहीदों को किया नमन, श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 23 मार्च 26,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान देशवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, देशभक्ति और निर्भीक प्रतिरोध के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों में जोश और प्रेरणा का संचार करते हैं।

March 18, 2026

दिल्ली में बहुमंजिला इमारत में आग, 9 की मृत्यु

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 31 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चलाये गए बचाव अभियान की कारण आग पर काबू पा लिया गया। विभाग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने कहा कि घटनास्थल से 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें 9 लोगों को मृत बताया गया।

March 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के नशामुक्ति केंद्र पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली 17 मार्च 26,भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि हिंसा का यह कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, किसी भी तरह से सैन्य कार्रवाई के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आक्रामकता, अफगानिस्तान की संप्रभुता पर स्पष्ट हमला है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।

श्री जायसवाल ने कहा कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लिए शांति, चिंतन और दया का समय होता है। यह इसे और निंदनीय बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी धर्म या कोई भी कानून, किसी अस्पताल और मरीजों पर किए गए हमले को उचित नहीं ठहरा सकता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराने और अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा नागरिकों पर किए जा रहे हमलों को तत्काल बंद करने का आह्वान किया।

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराते हुए हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Older Posts »