latest-news : : UP News | UP Web News | Page 2

Web News

www.upwebnews.com

भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा के साथ श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ

March 28, 2026

भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा के साथ श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ

फोटो —–  2 –कलश यात्रा में शामिल भक्त

हाथरस। कस्बा सासनी के श्रीरामलीला मैदान में हनुमान बाल मेला कमेटी के बैनरतले पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसके उपलक्ष में प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोज किया गया। मुख्य यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रगति वाष्र्णेय ने आचार्य पंडित राजकृष्ण महाराज द्वारा विधि-विधान पूर्वक बोले गये वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। इसके पश्चात बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के साथ भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्रक्रम में दोपहर से कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने श्री हनुमंत कथा का वाचन किया। उन्होंने हनुमान जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री हनुमान जी जहां भक्ति और शक्ति के अनन्य प्रतीक हैं। वहीं वह ही आज के समय में भूलोक की रक्षा में जुटे हैं। उनकी कथा सुनने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है इसलिए वह संकटमोचन कहे जाते हैं। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम और जय श्री हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर हनुमान बाल मेला कमेटी के दिनेश कुमार वार्ष्णेय, विपिन कुमार अग्रवाल,संजय शर्मा, गुड्डू पालीवाल,  देवेन्द्र अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता,जयप्रकाश पाठक, अजय वार्ष्णेय, आदि मौजूद थे। वहीं कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक हनुमंत कथा का निरंतर प्रवाह जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर दबंग ने पीटा

पीड़ित महिला ने कोतवाली में शोहदे के खिलाफ दी तहरीर

हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में बाजार से लौट रही विवाहिता के साथ दबंग शोहदे ने छेड़छाड़ की महिला ने जिसका विरोध किया तो शोहदे में उसकी पिटाई लगा दी। पीड़िता ने कथित शोहदे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक महिला  शुक्रवार की शाम सासनी बाजार आई थी। जो काम निबटाकर अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि जब वह गांव के रास्ते में पोखर के पास पहुंची, तभी गांव के नामजद ने उसे रास्ते में रोक लिया, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीडिता ने जब विरोध किया और शोर मचाया, तो नामजद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराब और चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो नामजद पीडिता को गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में देते हुए कथित नामजद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अफवाह ने ली महिला की जान, बेटे की पिटाई से फैली थी मौत की खबर

हाथरस। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में रामनवमी मेले के दौरान मारपीट और अफवाह के चलते एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मेले के पास खेत में कुछ युवक शराब पी रहे थे, जिन्हें गांव निवासी पीतांबर उर्फ पप्पू ने रोकने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पीतांबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान गांव में अफवाह फैल गई कि उसकी मौत हो गई है। यह खबर सुनकर उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी को गहरा सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। बाद में स्पष्ट हुआ कि पीतांबर जीवित है और उसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईवे हादसे में साइकिल सवार की मौत

हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव एवरनपुर के पास सड़क हादसे में 55 वर्षीय हमीद खान की मौत हो गई। वह सिलाई का काम करते थे और रात में शहर से अपने गांव लौट रहे थे।हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

हाथरस। ग्राम बरसै में कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रजित सोलंकी अपनी दुकान पर थे, तभी आरोपी रन्नू ने कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर आरोपी ने पिस्टल से गोली मार दी।गंभीर रूप से घायल रजित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर किया गया। 25 मार्च 2026 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रन्नू को सासनी-इगलास रोड से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एटा में डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, राजस्व टीम ने किया आंकलन

एटा 28 मार्च उप्रससे। जनपद में जलेसर तहसील क्षेत्र के रोहिना मिर्जापुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और फसल के नुकसान का आकलन किया। यह आग रोहिना मिर्जापुर गांव निवासी नीलेश पुत्र मोहर सिंह और उनके भाई भरत सिंह के खेत में लगी थी।

जलेसर के तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है और पीड़ित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।

शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु हुई महत्वपूर्ण बैठक


फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में जन समस्याओं विशेषकर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान निस्तारण की धीमी प्रगति और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर अपर जिलाधिकारी ने कडा रूख अपनाया, बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को गम्भीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने कडी कार्यवाही के निर्देश दिए उन्होने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का निस्तारण सभी अधिकारी मौके पर जाकर करें, साथ ही साथ मौके पर जाकर जीपीएस फोटोग्राफ्स भी अपलोड करें जिससे मौके की सही स्थिति का ज्ञान हो सकें, जब तक समस्या का सम्पूर्ण और संतोषजनक समाधान न हो जाए, तब तक संदर्भ को न बंद किया जाए, आईजीआरएस संदर्भोें को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए, अपर जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि आईजीआरएस मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त् नही की जाएगी, यदि भविष्य में निस्तारण की गुणवत्ता खराब पाई गयी या विलम्ब हुआ तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के विरूद्ध कठोर अनुशानात्मक कार्यवाही की जाएगी।

« Newer PostsOlder Posts »