Prayagraj : : UP News | UP Web News | Page 2

Web News

www.upwebnews.com

प्रयागराज माघ मेले में महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर उमड़ा सनातन की आस्था का सैलाब

February 15, 2026

प्रयागराज माघ मेले में महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर उमड़ा सनातन की आस्था का सैलाब

Magh Mela Prayagraj

शिवरात्रि पर माघ मेला में स्नान के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रयागराज, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में 4 बजे तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी*

*संगम तट पर उमड़ी युवा श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सनातन पुनर्जागरण का उद्घोष है*

February 10, 2026

अनुज चौधरी प्रकरण: सम्भल सीजेएम के आदेश पर high court ne lagai रोक

Posted on 10.02.2026 Tuesday Time 07.35 PM, Prayagraj, Allahabad High court, Sambhal CJM Court, Anuj Choudhary 

प्रयागराज; संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,तीन सप्ताह बाद हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने सीजीएम की एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई गई। एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द करने की मांग हाईकोर्ट से की थी, हाईकोर्ट ने फिलहाल एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई ।

प्रयागराज, 10 फरवरी। संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,तीन सप्ताह बाद हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने सीजीएम की एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई गई। एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द करने की मांग हाईकोर्ट से की थी, हाईकोर्ट ने फिलहाल एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई ।

January 16, 2026

माघ मेला के टेंट में आग से युवक की मृत्यु

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात सेक्टर-5 स्थित अन्नपूर्णा मार्ग पर बने एक टेंट में अचानक आग लग गई, जिसमें अंदर सो रहे एक युवक की झुलसकर मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानस मिश्रा के रूप में हुई है। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे टेंट में आग लगी, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। उस समय मानस मिश्रा टेंट के अंदर सो रहे थे और आग की चपेट में आने से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायर कर्मियों ने गंभीर हालत में मानस मिश्रा को टेंट से बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लगभग 90 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया। इलाज के दौरान 2 से 3 घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

मकर संक्रांति पर माघ मेला में एक करोड़ ने किया स्नान

Magh Mela Prayagraj, Makar Sankranti Snnan

माघ मेला में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए उमड़ा जन समुदाय

प्रयागराज, 15 जनवरी 2026, मकर संक्रांति पर माघ मेला में स्नान के लिए भारी जनसमूह उमड़ा। एक अनुमान के अनुसार संगम में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

हालांकि 13 जनवरी से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। 13 और 14 जनवरी को भी लाखों लोगों में आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को घोषित होने के कारण इस अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी।

प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए भागी सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाएं की थीं। मेला और संगम क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश 12 जनवती की रात से ही प्रतिबंधित कर लिया गया था।

One crore devoties got Makar Sankranti Snnan at Magh Mela Prayagraj

January 13, 2026

प्रयागराज के संगम तट पर बसाई गई आधुनिक टेंट कॉलोनी

 

  • माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के परिकल्पना के अनुसार तैयार की गई हैं टेंट सिटी – जयवीर सिंह

लखनऊ: 13 जनवरी, 2026, मकर संक्रांति सहित अन्य प्रमुख स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए संगम तट पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी बसाई गई है। संगम की पुण्य धारा में डुबकी लगाने देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन हो रहा है। इसी क्रम में आगंतुकों को सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संगम तट की रेत पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टेंट कॉलोनी बसाई गई है, जो कल्पवासियों और पर्यटकों के लिए आस्था के साथ-साथ आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभरी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के अरैल सेक्टर-7 में त्रिवेणी पुष्प से पहले विकसित टेंट कॉलोनी में कुल 50 अत्याधुनिक कॉटेज बनाए गए हैं, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। टेंट कॉलोनी को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें 15 हजार रुपए किराए वाला प्रीमियम, 11 हजार 500 रुपए का लग्जरी और 7 हजार 500 रुपए का डीलक्स कॉटेज शामिल है। यहां कुल 12 प्रीमियम, 8 लग्जरी और 30 डीलक्स टेंट बने हैं। जिनमें ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए उसी शुल्क में सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। टेंट कॉलोनी परिसर में यज्ञशालाएं बनाई गई हैं, जहां लगातार भजन-कीर्तन हो रहा है। सांस्कृतिक रंग देने के लिए कलाग्राम भी विकसित किया गया है, जहां स्थानीय शिल्प और लोककला को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि माघ मेले में रोजगार और नवाचार को विशेष बढ़ावा मिला है, जहां संगम टेंट कॉलोनी में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी के जरिए प्रयागराज की पारंपरिक मूंज कला के भी स्टॉल लगे हैं। यहां के कारीगरों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। माघ मेला 2026 न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है, बल्कि उद्यमियों और हस्तशिल्पियों के लिए व्यापार का बड़ा मंच भी बन गया है, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु मूंज से बने डलिया, पेन स्टैंड, रोटी रखने के बर्तन, गमले और सजावटी सामान जैसे उत्पाद पसंद कर रहे हैं। नैनी क्षेत्र के महेवा इलाके की यह पारंपरिक कला, जिसे चांद जैसी कारीगर वर्षों से आगे बढ़ा रही हैं, अब आधुनिक रूप में सामने आकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना पा रही है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन के अनुरूप माघ मेला केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय कला को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। यूपीएसटीडीसी द्वारा विकसित संगम टेंट कॉलोनी इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहां श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत मूंज कला जैसे पारंपरिक शिल्प को मंच देकर स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। योगी जी की सोच है कि प्रदेश का हर आयोजन रोजगार, नवाचार और संस्कृति से जुड़े, और माघ मेला 2026 इसी सोच को जमीन पर उतारता हुआ दिखाई दे रहा है।

« Newer PostsOlder Posts »