District : : UP News | UP Web News | Page 11

Web News

www.upwebnews.com

एटा में ग्रामीणों ने सरकारी पटरी पर अवैध कब्जे की शिकायत

March 25, 2026

एटा में ग्रामीणों ने सरकारी पटरी पर अवैध कब्जे की शिकायत

राजस्व विभाग पर मिलीभगत का लगाया आरोप

एटा 25 मार्च उप्रससे। जनपद में सकीट क्षेत्र के मानपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सरकारी पटरी पर अवैध अतिक्रमण की लिखित शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग व्यक्ति दिनेश प्रताप और हरि प्रकाश, पुत्रगण लक्ष्मण इस भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच करवाकर अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने राजस्व टीम पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इस भूमि की पैमाइश हुई थी, लेकिन राजस्व कर्मियों द्वारा गलत आख्या प्रस्तुत कर दी गई थी।

गांव के मैनपाल ने बताया कि दिनेश प्रताप सिंह और हरिप्रकाश द्वारा गुंडागर्दी के बल पर पटरी पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस कारण गांव वालों को रास्ता निकालने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। कि रास्ता खुलवाया जाए और अवैध रूप से भरी गई नींव को हटाकर अतिक्रमण समाप्त किया जाए।

भारतीय संस्कृति के आदर्शों का उत्सव: रामनवमी – डाॅ०राकेश सक्सेना

Rakesh Saxena

एटा 25 मार्च उप्रससे। भारतीय संस्कृति में पर्व समाज के नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के आधार होते हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण पर्वों में रामनवमी का विशिष्ट स्थान है जो धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव रूप में मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय जनमानस में आस्था, आदर्श और नैतिक मूल्यों का संवाहक है।प्राचीन भारतीय ग्रंथों विशेषकर वाल्मीक रामायण एवं गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस में भगवान राम के जन्म का वर्णन इस प्रकार मिलता है, उदाहरणार्थ’ ततो यज्ञे समाप्ते तु ऋतुनां षट समत्ययु:। ततश्च द्वादशे मासे चैत्रे नवमिके तिथौ। ‘ इस श्लोक के अनुसार यज्ञ के उपरांत चैत्र मास की नवमीं तिथि को राम का जन्म हुआ। गोस्वामी तुलसीदास ने राम के अवतरण को लोकमंगल की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है, यथा- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी सुनि मन हारी, अद्भुत रूप विचारी।।
यह चौपाई केवल राम के जन्म का ही वर्णन नहीं करती अपितु यह संकेत देती है कि भगवान राम का अवतरण करुणा, धर्म और लोककल्याणार्थ हुआ है।
आधुनिक समाज में नैतिक मूल्यों के संकट की चर्चा अक्सर की जाती है। ऐसे समय में राम का चरित्र, आदर्श जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। उनको मर्यादापुरुषोत्तम कहा गया क्योंकि उन्होंने पुत्रधर्म, भ्रातृप्रेम, दाम्पत्य निष्ठा, राजधर्म आदि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श स्थापित किए। राम के चरित्र का सार यह है कि जीवन में कर्तव्य सर्वोपरि होना चाहिए। इसी संदर्भ में महात्मा गाँधी का कथन उल्लेखनीय है। रामराज्य का अर्थ किसी विशेष धार्मिक शासन से नहीं बल्कि न्याय, सत्य और नैतिकता पर आधारित व्यवस्था से है। ‘ यह विचार आधुनिक लोकतांत्रिक समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। रामकथा में सामाजिक समरसता का सुन्दर चित्रण मिलता है। भगवान राम ने निषादराज,शबरी, हनुमान, सुग्रीव, वानर सेना आदि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समान व्यवहार किया, जो यह दर्शाता है कि समाज की शक्ति उसकी विविधता और सहयोग में निहित है। रामधारीसिंह दिनकर ने राम के चरित्र की इसी विशेषता का संकेत करते हुए लिखा है– ‘ राम का व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति की समन्वयकारी शक्ति का प्रतीक है। ‘ आधुनिक वैश्विक संस्कृति के प्रभाव में प्राय: आदर्श और परम्पराएँ कमजोर पड़ने लगतीं हैं, ऐसी स्थिति में रामनवमी के सामूहिक आयोजनों में रामकथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करती है तथा समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम भी करती है। आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने भी राम के महत्व को रेखांकित करते हुए लिखा था– ‘ राम भारतीय संस्कृति के आदर्श मनुष्य हैं जिनमें धर्म,नीति और करुणा का अद्भुत समन्वय है। ‘
रामनवमी के संदर्भ में रामराज्य की कल्पना भी महत्वपूर्ण है। रामराज्य न्याय, समानता और लोककल्याण पर आधारित आदर्श शासन का प्रतीक है। यदि रामराज्य की मूल भावना सत्य, पारदर्शिता, लोकहित और उत्तरदायित्व को अपनाया जाए तो आधुनिक समाज के प्रशासन और राजनीति के क्षेत्र में संतुलन और विश्वास स्थापित किया जा सकता है। रामकथा से जीवन-मूल्यों की शिक्षा मिलती है, सामाजिक एकता का माध्यम बनती है, परम्पराओं और लोकसंस्कृति को जीवित रखने में सहायक बनती है तथा भक्ति और आत्मिक शांति की अनुभूति कराती है। समग्र रूप से देखा जाए तो रामनवमी मात्र धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं अपितु राम के आदर्शों को अपनाकर न्यायपूर्ण, समरस, आदर्शोन्मुख नैतिक समाज की स्थापना करने का उत्सव है।

सड़क हादसे रोकने को तीव्र मोड़ होंगे चिन्हित

-प्रशासन यातायात समेत अन्य विभाग तैयार करेंगे सुरक्षा का खाका
-मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में
सड़क दुघर्टनाएं रोकने पर हुआ मंथन

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुघर्टनाएं रोकने पर गहनता से मंथन हुआ। बैठक में
मौजूद डीएम अनुज कुमार सिंह व एसएसपी सतपाल अंतिल ने
ब्लैक स्पॉटों पर सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा। जोर दिया गया कि दुर्घटना का कारण बने तीव्र मोड़ को चिन्हित करने पर जोर दिया। डीएम ने साथ ही ‘टी’ व ‘वाई’ प्वाइंट पर भी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं बैठक में जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर एहतियाती कदम‌ उठाने के सभी सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे- लोनिवि के मार्ग के आपस में मिलने वाले स्थानों पर सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा। सड़कों के 90 डिग्री यानी तीव्र मोड़ को चिन्हित कर सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा।
बैठक में लोनिवि के एक्सीईएन ने बताया कि संपर्क मार्गों के लिए रंबल स्ट्रिप का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी के बाद रंबल स्ट्रिप लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
डीएम ने स्कूल बसों की स्थिति जानीं। जानकारी दी कि एआरटीओ आनंद निर्मल ने बताया कि जिले में नौ सौ बसों में से चार सौ बसों का सत्यापन किया गया है। डीएम ने स्कूल बसों के मानकों का पालन करने को कहा। बैठक में जिला प्रशासन ने शहर में गुलाबबाड़ी व फव्वारा चौराहे पर रोडवेज बसों से हुईं दुर्घटनाओं के बारे में रोडवेज अधिकारियों से जानकारी ली।
एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद्र गंगवार ने रामपुर दोराहे में रोडवेज बसें रोककर सवारी भरने से जाम लगने की समस्या का मुद्दा उठाया। डीएम ने जाम का कारण बनने वाले कारणों को तत्काल दूर करने की हिदायत दी।
*नेशनल हाईवे पर अप्रैल से सीसीटीवी कैमरें होंगे संचालित*
बैठक में एनएचएआईं के पीडी अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

*जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स*

कैच की पुलिया, छजलैट तिराहा,ऊमरी चौराहा, मझोला थाने के सामने, इस्लामनगर चौराहा, किला तिराहा, हनुमान मूर्ति, प्रेम वंडरलैंड, रामगंगा नदी सेतु, दाढ़ी महमूदपुर, पंडित नगला,सुरजनपुर,अगवानपुर, महमूदपुर माफी व कोहिनूर तिराहा सहित अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कराए गए। डीएम ने इन स्पाँट पर सुरक्षा की प्रगति जानी।
बैठक में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एडीएम सिटी सुश्री ज्योति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
..

ईरान की आर्थिक मदद के लिए लखनऊ में उमड़ी भीड़

लखनऊ, 24 मार्च 26,अमेरिका इजराइल के साथ युद्धरत ईरान की मदद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दरगाह हज़रत अब्बास में शिया मुसलमानों की भरी भीड़ है। इसमें सभी उम्र के लोग हैं। बच्चे, महिलाएं भी भारी संख्या में है।

QR कोड के जरिए आर्थिक सहायता भेजी जा रही है।ईरान एंबेसी को भेजी जा रही है सहायता। महिलाएं जेवर बेचकर पैसा लेकर पहुंचीं हैं। छोटे बच्चे गुल्लक तोड़कर सहायता देने पहुंचे है। लोग अमेरिका, इजरायल के खिलाफ विरोध भी जता रहे हैं।

March 24, 2026

भाभी बोझ लगने लगी थी, इसलिए मार डाला देवर के थे अवैध सम्बंध

Mainpuri samachar UP Web News
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डिल्हा अनूपपुर निवासी पूनम की हत्या अवैध संबंध के चलते रिश्ते के देवर ने अंजाम दी थी, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने कबूल किया है कि भाभी के साथ उसके संबंध थे, मगर अब भाभी उसे बोझ लगने लगी थी। इसी वजह से उसने उसे रास्ते से हटा दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि डिल्हा अनूपपुर निवासी सौरभ की शादी 10 साल पहले औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी 30 वर्षीय पूनम के साथ हुई थी। सौरभ अहमदाबाद में नौकरी करता था, पत्नी आठ साल के बच्चे और ससुर के साथ गांव स्थित घर में रहती थी। 10 मार्च को पूनम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या किए जाने की जाने की बात सामने आई। मृतका के भाई बलवीर ने हत्या का आरोप लगाया था।पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पूनम की हत्या रिश्ते के देवर रिषभ ने की है। सोमवार को एक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर नहर सहन तिराहे पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर रिषभ ने हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मृतका के साथ उसके अनैतिक संबंध थे मगर, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उसे आने वाले भविष्य में भाभी बोझ लगने लगी थी। इस वजह से 10 मार्च को उसने गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को घर के ही बरामदे में डाल दिया था, एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस जांच कर रही थी, इस बीच पता चला कि आरोपी रिषभ ने कुछ समय पहले पूनम के मोबाइल से सिम चोरी कर लिया था, कुछ दिन बाद उसका इस्तेमाल भी किया। सर्विलांस के जरिये यह बात सामने आई तो रिषभ पर शक मजबूत हो गया। सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भाभी की हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली
« Newer PostsOlder Posts »