Moradabad : : UP News | UP Web News | Page 7

Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद की पांच पैसेंजर रद्द, कई में फेरबदल

March 17, 2026

मुरादाबाद की पांच पैसेंजर रद्द, कई में फेरबदल

दिल्ली में यमुना (Yamuna Bridge) पुल-

16 ट्रेनों का बदला रूट, कुछ देरी से चलेंगी

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली मंडल में ही शाहदरा- दिल्ली रेलखंड वर्तमान ब्रिज संख्या 249 की जगह नए ब्रिज के निर्माण के लिए 17-18 व 28-29 मार्च को मेगा ब्लॉक को मंजूरी मिली है। इसके चलते मुरादाबाद दिल्ली रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल की मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर समेत पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि साबरमती सुल्तानपुर समेत 16 ट्रेन बदले मार्ग से संचालित होगी। अन्य ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार दिल्ली -मुरादाबाद (54308)18, बरेली- दिल्ली 54075-76 ट्रेन 28 व 29 मार्च को रद्द रहेगी। इसी तरह तिलक ब्रिज -बुलंदशहर-64568 ट्रेन 28 व 64567 बुलंदशहर -तिलक ब्रिज ट्रेन 29 मार्च को रद्द की गई है।

*ट्रेनों का बदला रूट* (Diversion of Trains )

साबरमती -सुल्तानपुर- 20939, दिल्ली पैसेंजर 54076 ट्रेन दौराई- टनकपुर -15091, उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेष -09609,
भगत की कोठी -कामख्या- 15623, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश-19031,दिल्ली – टनकपुर-12036, दिल्ली काठगोदाम, अवध आसाम – 15910, समस्तीपुर -श्री गंगानगर-04732, मुरादाबाद -दिल्ली पैसेंजर 54307, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी-19610, धनबाद चंडीगढ़ 03311, रानीखेत एक्सप्रेस- 15014, अयोध्या कैंट दिल्ली – 14205 और देहरादून-शकूर बस्ती 14342 ट्रेनों का दिल्ली, शाहदरा व विवेक विहार स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

*विलंब से संचालन–* (Rescheduling )

वाराणसी –साबरमती-20964 को वाराणसी से 150 मिनट, पद्मावत एक्सप्रेस 14207 ट्रेन प्रतापगढ़ से 150 मिनट की देरी से चलेगी।

आतंकी गतिविधियों में शामिल था मुरादाबाद में बीडीएस का छात्र

काँलेज परिसर में पसरा सन्नाटा
-एटीएस की कार्रवाई से मुरादाबाद में आतंकी कनेक्शन उजागर

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में बीडीएस(डेंटल) के छात्र हारिश अली आंतकी संगठन से जुड़ा था। मुरादाबाद में छात्र को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया। छात्र की गिरफ्तारी से काँलेज में सनसनी मची है। कार्रवाई से मुरादाबाद एक बार आंतकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आए हैं। सहारनपुर का निवासी छात्र आईएसआईएस ( ISIS) के लिए सक्रिय था।
रविवार को यूपी एटीएस ने बीडीएस के छात्र हारिश को पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी से मुरादाबाद मंडल भर में सनसनी है। माना जा रहा है कि हारिश
मुरादाबाद में रहकर आतंकी संगठन के लिए युवाओं को आँनलाइन जोड़ने के काम में सक्रिय था। एटीएस को जांच में पता चला कि छात्र ने मुरादाबाद
समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में नेटवर्क तैयार किया हुआ था।
मुरादाबाद में बीडीएस में सेकंड ईयर के छात्र हारिश को आतंकी गतिविधियों में शामिल में पकड़ा गया है। आरोप है कि उसने मुरादाबाद मंडल के युवाओं से कई बार देश विरोधी सामग्री भी साझा की थी। दो साल पहले उसने कई बार जम्मू-कश्मीर के दौरे किए। इस दौरान वह युवाओं से जुड़ कर उन्हें देश के खिलाफ उकसाने में शामिल था एटीएस को उसके बार बार जम्मू कश्मीर जाने की जानकारी भी मिली। सहारनपुर में मानक मऊ मोहल्ले के निवासी रियासत हुसैन ने दो साल पहले जून, 24 में बेटे हारिश का मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला कराया था। जांच में पता चला कि शुरुआत में कॉलेज के हॉस्टल में रहा पर बाद में उसने कॉलेज से बाहर किराये पर मकान ले लिया था। कॉलेज में अन्य संगी साथियों से भी कम बात करता।पर उसका ज्यादा समय मोबाइल व लैपटॉप पर बीतता।

*एटीएस की हारिश की काफी समय से गतिविधियों पर थीं नजर*

काफी समय से एटीएस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सोशल मीडिया पर अपना एक अलग ग्रुप अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन भी बनाया। सोशल मीडिया के जरिए वह सरकार के खिलाफ वाले पोस्टों पर नजर रखता। ऐसों लोगों को ऑनलाइन जोड़ लेता और फिर ग्रुप में आईएस की प्रचार- सामग्री साझा करता।

*पहले भी मुरादाबाद में पकड़ा गया है आतंकी संगठनों का कनेक्शन*

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से नेटवर्क का यह पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी मुरादाबाद मंडल में संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन, आईएस, लश्कर-ए-तैयबा का भी बड़ा नेटवर्क का भी खुलासा हो चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 अक्तूबर, 23 को मुरादाबाद से आईएस के आतंकी अरशद वारसी को पकड़ा था। लश्कर-ए-तोयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी फरहान व हिजबुल के अहमद रजा की भी यहां से गिरफ्तारी हो चुकी है। मुगलपुरा क्षेत्र से 27 अक्तूबर 2017 को आईबी, एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा कांड व लश्कर के सदस्य फरहान की गिरफ्तारी से तब भी मुरादाबाद सुर्खियों में आया।

*संवेदनशील बना मुरादाबाद मंडल*
इससे पहले मंडल में अमरोहा, संभल, रामपुर व बिजनौर में आतंकी कनेक्शन के मामले सामने आए हैं।
बीडीएस के छात्र हारिश अली से पहले भी आतंकी संगठन की गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों को पकड़ा गया।

March 16, 2026

आजम खां के नाम से संदेश देने वाले युसुफ मलिक के खिलाफ मुकदमा

काले कपड़े पहन ईद मनाने संबंधी बयान में फंसा सपाई
-रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में मुकदमा कायम

Post on 16.3.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रामपुर में जेल में बंद सपा नेता
आजम खां का पैगाम बताकर बयान देना युसुफ मलिक को भारी पड़ा। ईद के नाम पर बयान देने में युसुफ मलिक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।

दो दिन पहले मुरादाबाद के सपाई यूसुफ मलिक ने आजम खां के नाम पर संदेश बताकर बयान दिया। निजी चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युसुफ मलिक का बयान वायरल होते ही चर्चा में आ गया। युसुफ मलिक बयान में कहा कि जिला कारागार में आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। जेल में बंद आजम खां का संदेश बताकर सपाई नेता ने कहा कि पूर्व सांसद ने ईरान में स्कूल में बच्चों की मौत पर ईद काले कपड़े पहनकर मनाने को कहा।आजम खां ने सुन्नी मुसलमानों से यह अपील की। जेल से मिले संदेश में अपील की कि ईद पर नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें व बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद मनाएं। बयानों की वीडियो व खबरें वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। खुफिया तंत्र भी जानकारी जुटाने में जुट गया। इसके बाद रामपुर के गंज थाने की पुलिस ने गलत बयानी के आरोप में यूसुफ मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रहीं हैं।

मुरादाबाद: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, चार दोस्तों की मौत

सड़क दुघर्टना।
–दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
Post on 16.3.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे (National Hiway) पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
सोमवार सुबह 6 बजे सड़क हादसा हुआ। ईंटो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक कार बेकाबू होकर घुस गई।
हाईवे पर मूंढापांडे थाने में मनकरा मोड़ के पास हुआ।रामपुर की दिशा से आती एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी ।
हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी लेकर पहुंची पर डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को तत्काल मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां भी उसके दम तोड़े जाने की सूचना है।
पुलिस का कहना है कि मरने वालों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुईं हैं। मृतक दयाल सिंह रावत पुत्र कुवंर पाल निवासी अपर माल बर्ड जयनिवास बीमिला कंपाउंड पालीवाल, नैनीताल के रूप में हुई है। अन्य घायल युवक यशदीप उत्तराखंड के हल्द्वानी का बताया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मुरादाबाद रत्न से सम्मानित हुए वयोवृद्ध शिक्षक पाती राम शर्मा

Posted on 16.03.2026 Monday Time 09.31 AM, Moradabad, Kala Bharati Samman samaroh

कला भारती ने किया मुरादाबाद रत्न से सम्मानित

मुरादाबाद, 16 मार्च 2026, कला एवं साहित्य का अखिल भारतीय संगठन कला भारती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले वयोवृद्ध शिक्षक नेता एवं समाज सेवक रहे पंडित पाती राम शर्मा जी को मुरादाबाद रत्न से मंगल तिलक, अंग वस्त्र, दुशाला, पुष्प हर, मान पत्र, स्मृति चिह्न समर्पित करते हुए आज सम्मानित किया गया.

वयोवृद्ध शिक्षक पाती राम शर्मा

वयोवृद्ध शिक्षक पाती राम शर्मा

ग्राम लडावली में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्नातक विधायक डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने पाती राम शर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जहां एक ओर 42 वर्षों तक शिक्षा की अलख जगाए रखी वहीं दूसरी ओर शिक्षक साथियों के लिए, उनके अधिकारों की रक्षा हेतु प्रदेश स्तर तक संगठन में उनका नेतृत्व किया तथा संगठन में प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में नए प्रतिमान स्थापित किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा की प्राथमिक शिक्षा किसी भी बालक के जीवन में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण होती है। कच्ची मिट्टी की तरह प्राथमिक विद्यालय के बालकों के मन पर जो भी लिख दो वह जीवन भर के लिए अमिट होता है एवं जीवन पर्यन्त प्रभावित करता है। ऐसे कच्ची मिट्टी से बालमन को 42 वर्षों तक अपने आचरण-व्यवहार एवं संदेशों से अभिसिंचित, पुष्पित एवं शिक्षित करने का महत्त्वपूर्ण कार्य पंडित पातीराम शर्मा जी के द्वारा निरन्तर किया जाता रहा। 42 वर्ष, सक्रिय-समर्पित शिक्षक, 17 वर्ष-प्रधानाचार्य-प्राथमिक विद्यालय, 12 वर्ष प्रधानाचार्य-उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थी रूपी पौधों को अभिसिंचित किया।
10 वर्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, 8 वर्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में रहते हुए अपने शिक्षक साथियों के अधिकारों के लिए प्रदेश स्तर तक की आवाज बने। वहीं राजनीति क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के रूप में आपकी सक्रियता का काल 2000-2005 आज भी सबको प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करता है। पाती राम शर्मा जी न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक, एक शिक्षक नेता, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ ही नहीं एक बहुत सरल हृदय, समर्पित एवं मृदभाषी व्यवहार के धनी रहे हैं. उन्होंने अपने परिवार में भी अधिकांश बालकों संतानों को भी शिक्षा के क्षेत्र में ही सेवा देने के लिए अभिप्रेरित किया और उनकी प्रेरणा से ही परिवार की महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रख्यात शिक्षाविद डॉक्टर बृजपाल सिंह यादव ने कहा की समाज में किसी व्यक्ति के जीवन में विभिन्न प्रकार के संबंध कई प्रकार के लोगों से बनते हैं, लेकिन उन संबंधों को जीवित और जीवंत रखने की प्रेरणा, संबंधों में मान-सम्मान के साथ-साथ संबंधों का गौरव बनाए रखने की प्रेरणा सदैव पातीराम शर्मा जी के आचरण एवं व्यवहार से मिलती है. आपने जीवन में जो भी संबंध बनाया उसे सारा जीवन निभाया और जीवंत भी रखा है.
ग्रामीण क्षेत्र में निवास होने के बावजूद भी आपने उच्च विचारों को आत्मसात करते हुए शहर के विकास से भी प्रभावित हो बालकों को उच्च शिक्षा प्रदान की है. मुरादाबाद नगर ही नहीं पूरे क्षेत्र में आपका विशिष्ट स्थान है. प्राथमिक शिक्षकों एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों के मध्य आपका विशिष्ट स्थान है.

Kala Bharati Samman samaroh Moradabad

वयोवृद्ध शिक्षक पाती राम शर्मा को सम्मानित करते हुए कला भारती के पदाधिकारी और एमएलसी डॉ जय पाल सिंह व्यस्त

कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राधेश्याम शर्मा जी ने कहा की कला भारती द्वारा भव्य समारोह में आपको सम्मानित करना जहां समाज में अपने बड़ों के प्रति आदर और सम्मान प्रदर्शित करता है, वहीं युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि कला भारती के राष्ट्रीय महामंत्री बाबा संजीव आकांक्षी का चिंतन एवं कार्य पद्धति बड़ों को सम्मान और बालकों को प्रेरणा देने की रही है.
कला भारती द्वारा पूर्व के वर्षों में भी कला जगत के गुरुजनों, कलाकारों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान समय-समय पर किया जाता रहा है.

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रेमनाथ यादव, एयरफोर्स ऑफिसर पंकज शर्मा, निर्यातक सुरेंद्र सिंह, शिक्षाविद श्रीमती उषा यादव, अनिल कुमार शर्मा, विनय गौड़, हर्ष गौड़, हेमलता, अनीता शर्मा, आकांक्षा गौड़, रघुवर सिंह, मयंक गौड़, समय सिंह, करमवीर सिंह, काले सिंह आदि उपस्थित रहे.

« Newer PostsOlder Posts »