Moradabad : : UP News | UP Web News | Page 4

Web News

www.upwebnews.com

परशुराम सेवा समिति ने पत्रिका का किया विमोचन

March 23, 2026

परशुराम सेवा समिति ने पत्रिका का किया विमोचन

रविवार को मनोरंजन सदन में हुआ कार्यक्रम

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)। रविवार को इक्कीसवां महाव्रत पारायण एवं तिथि पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम मनोरंजन सदन में आयोजित किया गया।भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सनातन कर्मियों समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पं अनिमेष शर्मा, संरक्षक उमेश त्रिवेदी, संयोजक संजय स्वामी, समिति सदस्यों ने मां भगवती व भगवान परशुराम की मूर्ति के दीप प्रज्वलित से की। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक राजकु‌मार गोस्वामी ने गणेश वंदना गाकर की। महिला गायिका वंदना राही के भजन से माहौल भक्तिमय हो गया। मां रेणुका वाहिनी (महिला इकाई) ने माता का श्रंगार कर चुनरी चढ़ाई व मेवा मिष्ठान का भोग लगाया।
समिति के संयोजक संजय स्वामी ने अतिथियों का स्वागत कर समिति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संवत् 2083 व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन किया गया।
पत्रिका तैयार करने वाले निर्णायक मंडल सदस्यों को समिति ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फूलों की होली रही। लोगों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की।
कार्यक्रम में महाआरती के बाद व्रत के भोग प्रसाद ग्रहण किया गया। संचालन कवि मयंक शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पं. राजेन्द्र मोहन शर्मा,अवधेश पाठक, हिमांशु वशिष्ठ, सुनील शर्मा, रामजी पांडेय,अजय मोहन शर्मा, निशांक शर्मा,कृष्ण मुरारी, ज्ञानेश मिश्र, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, रामप्रकाश शर्मा मुकेश पाठक, आशुतोष शर्मा, धवल रीक्षित, विमलेन्द्र शर्मा का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में डा.केके मिश्रा,
प्रदीप शर्मा, मेजर जनरल (रिटायर्ड) अमिताभ जोशी, डा० वंदना वशिष्ठ, डा० इन्दू पारिख, शकुंतला पारिख,राम‌ प्रकाश शर्मा, श्रीकान्त उपाध्याय,पं० गुरु प्रसाद शास्त्री,जगदम्बा प्रसाद,आचार्य राकेश शर्मा, विनीत शर्मा,पं० कामेश्वर नाथ मिश्रा, नवीन शर्मा, सौरभ त्रिवेदी, केशव त्रिवेदी,भावना शर्मा, मनीषा शर्मा, वर्षा, मीना गौड़, अर्चना,निशा रेनू सोती, वर्षा सुंगधा भारद्वाज, रेनू सोती शर्मा, दीक्षा शर्मा, दीपिका शर्मा, मीनू शर्मा, प्रीति स्वामी, सिद्धार्थ कौशिक आदि ने हिस्सा लिया।

March 22, 2026

मुरादाबाद के होटल में Sex रैकेट पकड़ा गया, तीन लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

होटल से गैंग सरगना व तीन युवतियों समेत 13 गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने होटल पर छापास , सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

होटल शेर-ए-पंजाब में दिल्ली से लाई जाती युवतियां, दस ग्राहक व गैंग सरगना गिरफ्तार,
जबकि होटल मालिक फरार

Post on 22.3.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शनिवार की रात को कोतवाली पुलिस ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बुध बाजार में स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।देह व्यापार के खुलासे के लिए पुलिस सक्रिय रहीं। पुलिस ने गैंग सरगना, दस ग्राहक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। जबकि होटल मालिक वहां से फरार हो गया।
होटल में धंधे को लेकर शनिवार को भी सूचनाएं मिल रही थी। पर पुख्ता सबूत न मिलने के चलते पुलिस ने पुष्टि नहीं की।
शहर में संगठित देह व्यापार धंधे का शनिवार की रात को खुलासा हुआ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद होटल पर छापा मारा तो स्थिति देख दंग रह गई।पता चला कि होटल शेरे ए पंजाब में युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को होटल में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस ने दस आरोपियों को पकड़ा। नागफनी का वसीम (31वर्ष), कटघर में करुला का रेहान-19, गलशहीद में ईदगाह छोटी मस्जिद का अमान-22 वर्ष, कटघर का विशाल (28 वर्ष), नागफनी का कैफ (19 वर्ष),सिविल लाइंस में आशियाना कालोनी का शिवकुमार (30 वर्ष), मझोला की दानसहाह मिलक का विकास (38 वर्ष), कटघर में गोविंद नगर का अरविंद (28 वर्ष),कटघर का अमन (23 वर्ष), कटघर में बलदेव पुरी का कौशल(23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस गैंग का सरगना मझोला में बुद्धि विहार निवासी राहुल गुप्ता है।
पुलिस ने तीन युवतियों को भी पकड़ा।पूछताछ में बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे राहुल गुप्ता के कहने पर पैसे मिलने के बहकावे में आ गई। उन्होंने बताया कि बाहर से भी लड़कियां आती हैं। और अच्छी कमाई होती है। पैसों की जरूरत से भी वे उसके झांसे में आ गईं। और धंधे में शामिल हो गईं।
हालांकि इस घटना में होटल मालिक गायब हो गया। पुलिस को बड़ी संख्या सेक्स वर्धक गोलियां आदि आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। मौके से 26,520 रुपए नकद व 17 मोबाइल फ़ोन बरामद किए। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा कायम किया है।
कार्रवाई में कोतवाली सीओ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अलावा जवाहर लाल वर्मा, बुध बाजार चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी, उप निरीक्षक गौरव कुमार, महावीर सिंह, मनोज त्यागी आदि पुलिस कर्मी रहे।

Moradabad. (UP Samachar Sewa). On Saturday night, the Kotwali police have busted a large network of Sex rackets running in a hotel located in Budh Bazar, the busiest area of the city. The police remained active to uncover the flesh trade. The police arrested the gang leader, ten customers and three young girls. While the hotel owner fled from the spot. There were reports of business at the hotel on Saturday as well. However, due to lack of concrete evidence, the police did not confirm it. The organised prostitution trade in the city was exposed on Saturday night. The police raided the hotel on the information of the informer and were shocked to see the situation. It came to light that young girls were being called and trafficked in Hotel Sher-e-Punjab. Following the information, the police team led by the Circle Officer raided and arrested the people.

घर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

-सिविल लाइंस क्षेत्र की घटना
-घटना से परिवार सदमे में, कोहराम मचा

Post on 22.3.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर आत्म -हत्या कर ली। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जख रहा है कि सरकारी नौकरी की चाह में पूरी न होने से युवक अवसाद में घिर गया और फांसी लगा ली। युवक की मौत का पता सुबह चला तो परिवार में हड़कंप मच गया।
आत्महत्या की घटना थाना सिविल लाइंस में मैथोडिस्ट चर्च कॉलोनी की है। युवक निखिल उर्फ मिंटू (25) ने शनिवार की रात को आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक का बड़ा भाई विमल कांठ रोड डेंटल कॉलेज में शिक्षक है। निखिल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।हाल ही में दिल्ली से फूड विभाग में सरकारी नौकरी के अस्थाई रूप लगा। वह दिल्ली से ट्रेनिंग लेकर लौटा। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहा था। घटना से पहले निखिल का सामान्य था। रात में
उसने मोबाइल पर किसी से बात की। मां के खाने के कहने पर वह कुछ देर में आने की बात कहकर मकान की तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। सुबह तक जब कमरे से उसकी आवाज नहीं आईं। तो देखा गया। दरवाजा खोला गया तो निखिल का शव लटका मिला। चादर को फंदा बनाकर युवक ने खुदकुशी कर ली। यह नजारा देख परिवार में चीख – पुकार मच गई।
घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइंस प्रभारी मनीष सक्सेना पुलिस टीम लेकर पहुंचे और कमरे का मुआयना किया। कमरे के हालात और अन्य साक्ष्यों की जांच की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि हर पहलू की जांच की सकें।

परिवार में कोहराम, घटना ने झकझोरा
घटना का कारण अवसाद तो नहीं।
मुरादाबाद।
मृतक निखिल के परिजनों का कहना है कि वह काफी समय से सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयासरत था। नौकरी न मिलने की संभावनाओं के चलते वह
संभवतः अवसाद का शिकार हो गया। हालांकि घटना से परिवार
सदमे में है। घटना से क्षेत्र में आसपास भी सनसनी मच गई। घटना ने परिवार को झकझोरा है।

March 21, 2026

आँल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का रनिंग एलाउंस में कम वृद्धि पर जताया विरोध

Post on 21.3.26
Saturday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलने वाले रनिंग एलाउंस में मनमाने और अपर्याप्त संशोधन का मामला सुर्खियों में हैं। शनिवार को आँल इंडिया गार्ड्स काउंसिल(AIGC) रनिंग स्टाफ कम वृद्धि को लेकर आक्रोश जताया। मांग की कि रनिंग एलाउंस में पच्चीस फीसद की तत्काल वृद्धि की जाएं।
गार्डस काउंसिल का कहना है कि महंगाई भत्ता पचास फीसद से अधिक है। उनका कहना है कि सभी केंद्रीय सरकारी कर्मियों की 25 फीसद की वृद्धि की गई। जबकि ऐसे में रनिंग स्टाफ को अलग कर भेदभाव किया गया। गार्डस काउंसिल का कहना है कि रनिंग एलाउंस कोई रियायत नहीं है। बल्कि वेतन का हिस्सा है।
रेल संगठन ने मांग कि रनिंग एलाउंस में पच्चीस फीसद की तत्काल वृद्धि की जाएं। साथ ही एक जनवरी, 24 से प्रभावी बकाया का भुगतान हो।
काउंसिल के महासचिव डी विस्वास का कहना है कि मांग पूरी न होने से उनमें असंतोष है। चेतावनी दी कि जाएज मांग पूरी न हुईं तो गार्डस काउंसिल सभी स्तरों पर आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।

ईदगाह पर हुईं नमाज, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

-मुरादाबाद में दो शिफ्ट में हुईं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं नमाज
-ईदगाह पहुंचे राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता

Post on 21.3.26
Saturday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में ईद-उल-फितर‌ पर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इस बार दो शिफ्टों में नमाज हुईं। नमाज के बाद आपसी भाईचारे के बीच लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद का बधाईयां दी। इस मौके पर शहर में धार्मिक और राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे।

शनिवार को गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में आपसी भाई चारा व सामाजिक एकता का नजारा रहा। ईदगाह पर इस बार दो शिफ्टों में नमाज हुईं। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह के मैदान पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नमाज इस बार दो शिफ्टों में हुईं। पहली बार सुबह 8.30 और दूसरी बार नमाज साढ़े नौ बजे हुईं। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दीं। लोगों ने गले मिलकर प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया वहीं दूसरी ओर नमाज के बाद भाई चारा भी नजर आया। मौके पर डीएम अनुज कुमार सिंह व एसएसपी सतपाल अंतिल समेत अन्य अधिकारियों के अलावा मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा, पूर्व सांसद डा एसटी हसन, सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी,
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के अलावा शहर इमाम सैयद मासूम अली, नायब इमाम मुफ्ती सैयद फहद, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार गुरविंदर सिंह
समेत कई गणमान्य लोगों ने
ईदगाह पर ईद की मुबारकबाद दी।

ड्रोन कैमरे से रहीं नजर, चौकस रहीं सुरक्षा व्यवस्था —
ईद उल फितर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।‌ भारी पुलिस फोर्स हर जगह पर रही। सुरक्षा के लिहाज ईदगाह क्षेत्र को ग्यारह सेक्टरों में बांटा गया। सड़क व चौराहों व छतों से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
ईदगाह के ठीक सामने एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया था।

नमाज के दौरान रूट डायवर्जन-

पुलिस व प्रशासन ने नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया। इस दौरान पशुओं की रोकथाम के लिए निगम व पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं। जिससे नमाजियों को परेशानी न हो।

« Newer PostsOlder Posts »