Mathura : : UP News | UP Web News | Page 6

Web News

www.upwebnews.com

केएम विश्वविद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘परिचय-2026’ का आयोजन

March 17, 2026

केएम विश्वविद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘परिचय-2026’ का आयोजन

मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में पीजी रेजिडेंट्स बैच 2025 के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा की रूपरेखा, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. एनसी प्रजापति, फॉरेन्सिक मेडिसिन विभाग के डा. शरद अग्रवाल, मेडिकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, स्किन बीडी विभाग के एचओडी डा. रामावतार बम्ब और मनोरोग विभाग के एचओडी डा. नामित गौतम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कुलाधिपति किशन चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान पीजी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का पेशा बेहद जिम्मेदारी और सेवा भाव से जुड़ा हुआ है। समाज डॉक्टर को भगवान के समान मानता है, इसलिए यह सुनिश्चित करना हर डॉक्टर की जिम्मेदारी है कि उसके पास आने वाला मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। उन्होंने आशा जताई कि छात्र अच्छे डॉक्टर बनने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी बनकर निकलें।
कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा कि डॉक्टर के लिए उसका मरीज ही भगवान होता है। तन, मन और समर्पण की भावना के साथ सेवा करना ही एक सच्चे चिकित्सक की पहचान है।
इस अवसर पर मेडिकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे और फॉरेन्सिक मेडिसिन विभाग के डा. शरद अग्रवाल ने नवागत पीजी छात्रों को अनुशासन और चिकित्सा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. नामित गौतम ने की, जबकि मंच संचालन डा. खुशबू राठी ने किया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. अभय सूद, मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. आरके गुप्ता, स्त्रीरोग विभाग के एचओडी डा. धन सिंह, सर्जरी विभाग के एचओडी डा. अजय अग्रवाल, शिशु रोग विभाग के एचओडी डा. मनोज कुमार, अस्पताल की जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा, विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल सहित लगभग 75 पीजी रेजिडेंट्स चिकित्सक उपस्थित रहे।

परिषदीय विद्यालय महावन की छात्राएं आईआईटी मद्रास में होंगी सम्मानित

मथुरा। ओपन मेंटर ट्रस्ट विद्या शक्ति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टैलेंट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली परिषदीय विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावन की छात्राओं को अब आईआईटी मद्रास के भ्रमण का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति कौशिक ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की टैलेंट परीक्षा में तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावन की दो छात्राओं—मंजू (कक्षा 7) और कृष्णा (कक्षा 6)—ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के साथ-साथ अपने विद्यालय का नाम भी रोशन किया।
इन छात्राओं को 13 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक आईआईटी मद्रास में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे विज्ञान और तकनीक से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त करेंगी।
 प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति दीक्षित ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

High-level inspection in Mathura ahead of President’s proposed visit

Posted on 17.03.2026 Tuesday Time 07.27 PM
Mathura. The administration appears to be fully alert regarding the President’s proposed visit to Mathura. In this regard, on Tuesday, March 17, 2026, the Additional Director General of Police, Agra Zone, the Divisional Commissioner, Agra, the Deputy Inspector General of Police, Mathura, the District Magistrate, and the Senior Superintendent of Police, Mathura, conducted thorough inspections of various sites.
During the inspection, the officials visited Prem Mandir, Shri Ram Krishna Mission Hospital, Neem Karoli Baba Ashram, Oriya Baba Ashram, Premananda Ji Maharaj Ashram and ISKCON Temple and took stock of the security arrangements and other necessary preparations.
Officials provided necessary guidance regarding security, traffic, cleanliness, and crowd management to the relevant department officials present on the scene. They also instructed them to ensure that all arrangements are in place and that no negligence occurs during the President’s visit.

मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

मथुरा। जनपद के थाना मांट क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को यमुना नदी के पेंटून पुल के पास कच्चे रास्ते पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद थाना मांट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
16 मार्च की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी अर्रुआ खादर राधारानी अंडरपास से डागोली की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर किसी वारदात की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक आरोपी राजकुमार (24) पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम वेगमपुर, थाना मांट के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल राजकुमार और उसके साथी दुर्गेश (20) पुत्र रूप किशोर निवासी ग्राम वेगमपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ जारी है।
क्षेत्राधिकारी मांट संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी इस गंभीर मामले में वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयास कर रहे थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सच्ची भक्ति के लिए आत्मा की शुद्धि जरूरी : गोविंदानंद

Posted on 17.03.2026 Tuesday, Time 07.19 PM, Mathura Vrandavan, Atul Kumar
मथुरा। बलदेव कस्बा स्थित रीढ़ा में चल रही श्री मद्भागवत कथा में भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई । इस अवसर पर भगवान गिरिराज जी महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराये गये।कथा में छठवें दिन रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
इस अवसर पर रमणरेती आश्रम से आए  गोविंदानंद महाराज ने कहा कि भगवान की सच्ची भक्ति के लिए आत्मा की शुद्धि जरूरी है। उन्होंने बताया कि संत के पास जाने का उद्देश्य केवल आत्म कल्याण और ईश्वर प्राप्ति होना चाहिए। सांसारिक चर्चाओं से बचना चाहिए।
इस अवसर पर परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल,रेखा अग्रवाल,थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह,बंटी पहलवान,अजीत पहलवान,नीरज चौधरी,शैलेंद्र चौधरी,पप्पू सिकरवार,सुदीप बंसल,विकास अग्रवाल,सुनील गर्ग,रवि गर्गाचार्य,शुभम अग्रवाल,देवेंद्र तिवारी,छैलबिहारी,बांकेलाल,धर्मेंद्र उपाध्याय,रवेंद्र सिंह, डॉ.दिलीप,अनिल सोनी, नीटू सोनी,बलदेव सेठ, लक्ष्मण सैनी,शिवम गोस्वामी,बलदेव सेठ,देव अग्रवाल, डॉ.देव परिहार,गुलबीर सिंह,अजय सिकरवार,ओमप्रकाश भगत जी,विष्णु तेहरिया,प्रतीक,अवधेश दुबे,अखिलेश पाठक,अनुज उपमन्यु,राजेश पाठक, डॉ. नत्थी सिंह,प्रदीप कुंतल,हरपाल सिंह,सतेंद्र पहलवान,सुरेन्द्र चौधरी,विनय अग्रवाल,शिवा उपाध्याय,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
« Newer PostsOlder Posts »