Lucknow : : UP News | UP Web News | Page 18

Web News

www.upwebnews.com

एक कौम, एक वतन: हिंदुस्तान — राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगा समरस भारत: डा० इंद्रेश कुमार

January 28, 2026

एक कौम, एक वतन: हिंदुस्तान — राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगा समरस भारत: डा० इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार,

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार

लखनऊ।  इरम कॉलेज लखनऊ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिन्दुस्तानी फर्स्ट और हिंदुस्तानी बेस्ट के तत्वाधान में “एक कौम, एक वतन: हिंदुस्तान” विषय पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए वक्ताओं ने धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कुरान पाक का उल्लेख करते हुए कहा कि “माँ के कदमों में जन्नत है” और यही संस्कार भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते हैं और हमें इस लोकतांत्रिक परंपरा को और मजबूत करना है। डॉ. इंद्रेश जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नारे ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे ज्ञान और शिक्षा की देवी का पर्व बताया।
उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम अपनी कट्टरता को ही सर्वश्रेष्ठ मानने लगते हैं, लेकिन यह सोच देश को जोड़ने में सहायक नहीं हो सकती। “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” केवल हिंदुस्तान के लिए गाया गया है, किसी अन्य देश के लिए नहीं। पैग़म्बर मोहम्मद साहब के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गाय का दूध शिफा है और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज में संवेदनशीलता और संयम आए तो दंगों जैसी स्थितियाँ स्वतः समाप्त हो सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को गौ-माता की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
डॉ. इंद्रेश जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से हों, सबसे पहले भारतीय हैं। नेशन प्रथम होना चाहिए। हम एक वतन, एक कौम — हिंदुस्तान हैं और इस विचार को गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुँचाना होगा।” उन्होंने भारत की सर्वधर्म समभाव की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने ही पहली मस्जिद और पहला चर्च बनवाकर दिया, यही हमारी सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और दंगा-मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
इससे पूर्व सोशल एक्टिविस्ट शालिनी अली ने कहा कि हम चाहे किसी भी धर्म के हों, हमारी पहली पहचान भारतीय होने की है। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के रजिस्ट्रार कर्नल ताहिर मुस्तफा ने कहा कि सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि वो हैं जो हमें सोने नहीं देते, और विकसित भारत के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति एक फौजी है। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मित्तल जी ने युवा शक्ति को शिक्षित, संस्कारयुक्त और कौशलयुक्त बनाने पर बल दिया तथा पर्यावरण संरक्षण को श्रेष्ठ भारत की अनिवार्य शर्त बताया। अल्पसंख्यक शिक्षा आयोग भारत सरकार के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहिद अख्तर ने कहा कि हमारी पहचान एक हिंदुस्तानी के नाते होनी चाहिए और देश के लिए कुर्बानी देने की भावना सदैव जीवित रहनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का सफल संचालन सैयद रज़ा हुसैन ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के ट्रस्टी ख़्वाजा फैज़ी, दयालु महाराज, डॉ. शौकत खान, आलोक चतुर्वेदी, ठाकुर राजा रईस, मज़हिर खान, डॉ. शाहिद सईद, शाहनवाज़, डॉ. ताहिर शाह, डॉ. अली ज़फर, आफ़ताब मिर्ज़ा, शेर खान, याक़ूब अली, अशफ़ाक सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

January 27, 2026

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में सदस्य के लिए मतदान शुरू

(more…)

यूपी में आज भी बैंक बंद, हड़ताल रहेगी

लखनऊ 27 जनवरी । यूपी में आज बैंकों की हड़ताल रहेगी। हड़ताल में सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल होंगे। बैंककर्मी पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आंदोलन का ऐलान किया। हड़ताल से पहले SBI हजरतगंज कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। बैंककर्मियों ने 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की।

January 26, 2026

मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

संविधान के प्रति पूरी श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ कार्य करेः योगी आदित्यनाथ

CM YOGI ADITYANATH

मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : 26 जनवरी, 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन करते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन सन् 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्षां की इस यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव हमारे संविधान ने देखे हैं। इसके बावजूद ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्पों के अनुरूप प्रत्येक भारतवासी के गौरव तथा भारत की एकात्मता और अखण्डता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए आज हम सभी एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नये भारत के निर्माण में हमारे संविधान की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

YOGI ADITYANATH

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलाकारों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में भारत के स्वाधीनता आन्दोलन ने नई ऊंचाइयां प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री जी ने संविधान सभा के अध्यक्ष और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद, संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर, वर्तमान भारत के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, क्रान्तिकारियों के सिरमौर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित देश की आन्तरिक और वाह्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के प्रति पूरी श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ कार्य करें।

CM AVAS KALIDAS MARG LUCKNOW

मुख्यमंत्री आवास पर सम्बोधन करते हुए योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत का संविधान व्यष्टि नहीं समष्टि के भाव के साथ हम सभी को जोड़ने की प्रेरणा देता है। कोई व्यक्ति न्याय, संविधान व व्यवस्था से ऊपर नहीं है। आज का यह दिवस हम सभी को भारत के महान संविधान के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया

Republic Day Parede

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के सामने परेड की सलामी लेती हुईं राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल

लखनऊ : 26 जनवरी, 2026, 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। विधान भवन के सामने आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने परेड की सलामी ली। इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्यपाल जी का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस समारोह की आकर्षक परेड में सम्मिलित भारतीय सेना के आयुधां, मार्च पास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व मेजर ओंकार निशांत ने किया। परेड के मौके पर बी0एम0पी0-2 सारथ टैंक, 105 एम0एम0 लाइट फील्ड गन, लाइट स्ट्राइक व्हीकल, आर्मड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल तथा आल टेरेन व्हीकल (ए0टी0वी0) का प्रदर्शन किया गया। परेड के दौरान हैलीकॉप्टर द्वारा परेड स्थल पर पुष्प वर्षा भी की गयी।
गणतंत्र दिवस की परेड में 16 राजपूत रेजीमेन्ट (पुरुष टुकड़ी), जाट/सिख लाइट इन्फेन्ट्री (ब्रास बैण्ड), 6/11 गोरखा राइफल्स (पुरुष टुकड़ी), 6/11 प्लस 3/5 गोरखा राइफल्स (पाइप बैण्ड), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ब्रास बैण्ड), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), ए0टी0एस0 कमाण्डो (पुरुष टुकड़ी), यू0पी0 पुलिस (पुरुष टुकड़ी), सशस्त्र सीमा बल (ब्रास बैण्ड), हरियाणा पुलिस (पुरुष टुकड़ी), उत्तर प्रदेश वन विभाग (पुरुष टुकड़ी), यू0पी0 होमगार्ड्स (पाइप बैण्ड), उत्तर प्रदेश वन विभाग (महिला टुकड़ी) ने प्रतिभाग किया।
परेड में पीएसी 32वीं वाहिनी (पुरुष टुकड़ी), पीएसी 32वीं वाहिनी (पाइप बैण्ड), पीएसी 35वीं वाहिनी (पुरुष टुकड़ी), पीएसी 35वीं वाहिनी (ब्रास बैण्ड), यूपी होमगार्ड्स (पुरुष टुकड़ी), यूपी होमगार्ड्स (ब्रास बैण्ड), यू0पी0 होमगार्ड्स (महिला टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (पुरुष टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (ब्रास बैण्ड), प्रान्तीय रक्षक दल (महिला टुकड़ी), एन0सी0सी0 (मार्च पास्ट बालक), एन0सी0सी0 (मार्च पास्ट बालिका) भी सम्मिलित हुईं।
इसके अलावा, बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इण्टर कॉलेज (ब्रास बैण्ड बालिका), कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ0प्र0 सैनिक स्कूल (ब्रास बैण्ड बालक), कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ0प्र0 सैनिक स्कूल (मार्च पास्ट मिश्रित), अटल आवासीय विद्यालय सिठौली कला (मार्च पास्ट बालिका), माध्यमिक विद्यालय जनभवन (ब्रास बैण्ड मिश्रित), कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, लखनऊ (मार्च पास्ट बालिका), नेशनल इण्टर कॉलेज लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), सेन्ट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड लखनऊ (मार्च पास्ट बालक), सेन्ट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड (पाइप बैण्ड मिश्रित), सेन्ट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम् लखनऊ (मार्च पास्ट बालिका), सेन्ट जोसेफ कॉलेज रुचि खण्ड लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), एस0आर0 ग्लोबल स्कूल बक्शी का तालाब लखनऊ (मार्च पास्ट मिश्रित), एस0आर0 ग्लोबल स्कूल बक्शी का तालाब लखनऊ (पाइप बैण्ड बालिका), राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शाहमीना रोड (मार्च पास्ट बालिका), राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज (ब्रास बैण्ड बालक) फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
साथ ही, महर्षि विद्या मन्दिर आई0आई0एम0 रोड (मार्च पास्ट बालिका), महर्षि विद्या मन्दिर आई0आई0एम0 रोड (पाइप बैण्ड बालक), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम शाखा (मार्च पास्ट बालिका), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम शाखा (पाइप बैण्ड मिश्रित), बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल चारबाग (मार्च पास्ट बालक), श्री जय नारायण मिश्र इण्टर कॉलेज, चारबाग (ब्रास बैण्ड बालक), लखनऊ पब्लिक कॉलेज सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना (मार्च पास्ट बालक), लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लॉक राजाजीपुरम (ब्रास बैण्ड मिश्रित), लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम (मार्च पास्ट बालिका) ने फ्लैग मार्च में प्रतिभाग किया।
इसके अलावा, उम्मीद संस्था लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), बाल निकुंज इण्टर कॉलेज मोहिबुल्लापुर (मार्च पास्ट बालक), सरस्वती विद्या मन्दिर सेक्टर-क्यू, अलीगंज (ब्रास बैण्ड मिश्रित), ब्वॉयज ऐंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज सुन्दरबाग (मार्च पास्ट बालक), सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार (मार्च पास्ट मिश्रित), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल कानपुर रोड (ब्रास बैण्ड मिश्रित), ए0पी0एस0 एकेडमी सेनानी बिहार रायबरेली रोड (मार्च पास्ट मिश्रित), श्रीराम एकेडमी सीतापुर रोड (ब्रास बैण्ड मिश्रित), भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ (फ्लैग मार्च मिश्रित), लखनऊ पब्लिक कॉलेज विनम्र खण्ड गोमतीनगर (पाइप बैण्ड बालिका), लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (फ्लैग मार्च बालिका), सेन्ट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल (ब्रास बैण्ड मिश्रित), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल इन्दिरा नगर प्रथम शाखा (फ्लैग मार्च बालक), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम शाखा (पाइप बैण्ड मिश्रित) तथा सिटी मॉण्टेसरी स्कूल आर0डी0एस0ओ0 (फ्लैग मार्च बालिका) फ्लैग मार्च में सम्मिलित हुए।
विभिन्न विद्यालयां के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सेण्ट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम द्वारा ‘अवध की धूल चन्दन है नृत्य’, लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम द्वारा ‘नया हिन्दुस्तान नयी कीर्ति नृत्य’, बाल विद्या मन्दिर चारबाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश नृत्य’, एस0आर0 ग्लोबल बक्शी का तालाब द्वारा ‘नारी शक्ति नृत्य’, सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम शाखा द्वारा ‘सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत नृत्य’, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी द्वारा ‘विकसित भारत विकसित प्रदेश ड्रिल’ तथा उम्मीद संस्था लखनऊ द्वारा ‘तिरंगा नृत्य’ प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश’ के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के बधाई, महाराष्ट्र के लेजियम, जम्मू कश्मीर के राउफ, सिक्किम के तमांग सेलो, गुजरात के तलवार रास के साथ ही, बिहार, छत्तीसगढ़, त्रिपूरा, अरुणाचल प्रदेश के लोकनृत्य जैसे-पैट्रियोटिक व बिजू नृत्य, सिंग्फो, निसी को लोक कलाकारों ने प्रस्तुत किया। प्रदेश के कलाकारां द्वारा शंख वादन, डमरु वादन, बधावा, मयूर व ढेढ़िया तथा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया।
परेड में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की थण्डरबोल्ट टीम (पुरुष एवं महिला मोटर साइकिल दल), यू0पी0 पुलिस की 112 पी0आर0वी0 टीम, यू0पी0 पुलिस घुड़सवार दल, उत्तर प्रदेश पुलिस का श्वान दल तथा फायर सर्विस के सुसज्जित वाहन एवं बलरामपुर हॉस्पिटल एम्बुलेन्स भी प्रदर्शित की गयीं।

 

« Newer PostsOlder Posts »