Lalitpur : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

जमाखोरी व अधिक मूल्य वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

March 27, 2026

जमाखोरी व अधिक मूल्य वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

*जनपद में पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉक, जिलाधिकारी*
*फिलिंग पंपों व बॉर्डरो पर होगी पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी से होगी सतत निगरानी*
*कृषि कार्य हेतु ड्रम व कंटेनरों में डीजल लेने वालों का लिया जाएगा ब्यौरा*

उप्रससे,अजय बरया
ललितपुर। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल आदि की सुचारू आपूति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने पुलिस लाईन हॉल में समस्त रिटेल गाउटलेटस/पेट्रोल पम्प मालिक/संचालक एवं समस्त सैल्स आफीसर के साथ बैठक की। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को अवगत कराया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, मात्र अफवाहों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की मांग अचानक से बढ़ गई है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी डीलरों के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया है कि कोई पम्प संचालक किसी भी दशा में पेट्रोल को बोटल, केन, ड्रम आदि में आपूर्ति नही करेगा। पेट्रोल केवल वाहनों में दिया जायेगा। सभी पम्प संचालक डीजल की आपूर्ति वाहनों में करेगें, कृषि कार्य हेतु 20 ली० डीजल मानक कन्टेनर में दिया जायेगा और पम्प संचालक ऐसे ग्राहक जो कृषि कार्य हेतु डीजल केन ड्रम में ले रहे है, उनका आधार प्राप्त करेगें और रजिस्टर में नाम, ग्राम का नाम, मोबाईल नम्बर आदि अंकित करेगें। उक्त रजिस्टर का सत्यापन कराया जायेगा तथा बार-बार केन में/ड्रम में डीजल ले जाये जाने की पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
साथ ही एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा पृथक-पृथक दुराशय से यथा कालाबाजारी, जमाखोरी आदि के उद्देश्य से केन में डीजल एकत्रित कर मुनाफा कमाने की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही सम्पादित करायी जायेगी।
सभी पेट्रोल पम्पों पर सी०सी०टी०वी० कैमरे सक्रिय रहे तथा ऐसे कोण पर हो जिससे कि पेट्रोल / डीजल भरने का स्थान कैमरे में रिकार्ड हो। सभी पेट्रोल पम्पों पर वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु दो-दो पुलिसकर्मियों तैनाती की जायेगी।
जनपद के सभी 28 बॉडर प्वांइट को सक्रिय करते हुये पुलिसकर्मियों की पेट्रोलिंग बढाई जायेगी तथा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जनपद का डीजल/पेट्रोल किसी भी दशा में जनपद से बाहर ड्रम/केन आदि के माध्यम से कालाबाजारी करने की उद्देश्य से तस्करी न किया जा सके।
सभी उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु स्वयं भ्रमणशील रहेगें तथा पेट्रोल पम्पों को औचक निरीक्षण करते हुये वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करायेगें।
जनपद में डीजल पेट्रोल की जमाखोरी, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने बाले पम्प संचालकों/व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में सैल्स आफीसर द्वारा बताया गया कि जनपद में डीजल/पेट्रोल के स्टाक की कोई कमि नही है, लगातार टर्मिनल से जनपद को सप्लाई उपलब्ध करायी जा रही है।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी / क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सैल्स आफीसर एल०पी०जी०, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

March 21, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ देखा ईवीएम वेयरहाउस/एफएलसी हॉल


उप्रससे अजय बरया पत्रकार

ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विकास भवन परिसर में स्थापित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक अंतरिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भण्डार कक्ष में ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में विधानसभावार सुरक्षित रखा गया है, वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी है। *इस पर निर्देश दिये गए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्यालय, स्ट्रांग रुम एवं ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जायें।*
निरीक्षण के दौराप सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह सहित राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी से अनेक सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी से महेश कुमार, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, समाजवादी पार्टी से नेपाल सिंह, अपना दल से सोहन लाल निरंजन व और दे पटेल आदि उपस्थित रहे।

March 18, 2026

जन प्रतिनिधि गणों ने गिनायी सरकार की उपलब्धियों, डीएम ने विकास को बताया सतत् प्रक्रिया

उप्रससे अजय बरया पत्रकार
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में ‘संकल्प से सिद्धि-सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि की थीम पर विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विगत नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि को लगायी गई प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को अवगत कराया गया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उप्र मनोहर लाल पंथ, जिलाध्यक्ष बीजेपी हरीशचन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात सभी अतिथिगणों के द्वारा सूचना विभाग के माध्यम से लगायी गई सरकार की नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया और नौ वर्षों के विकास और उपलब्धियों को बताया। कार्यकम के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की सराहना की और सरकार द्वारा जनपद में कराये गए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपदवासियों को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एवं जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्दद्र रावत ने संयुक्त रुप से जनपद में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज, किसान ऋण मुक्ति, जीरो पावर्टी कार्यक्रम, फॉर्मर रजिस्ट्री, रोजगार, सुमेरा तालाब का सुन्दरीकरण, चौपाटी निर्माण आदि विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई कार्य चल रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में 16 सौ से अधिक मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य चल रहा है, नगरीय क्षेत्र में शहर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो चलता रहता है। शहर में चौपाटी का निर्माण, सुमेरा तालाब का सौन्दर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य भी हमारी कार्ययोजना में शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ इम्तियाज अहमद, परियोजना निदेशक डीआरडीए दीपक कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता अरविन मेहर, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य अधिकारीगण, महिला शक्ति व आम नागरिक उपस्थित रहे

March 12, 2026

धूम्रपान निषेध दिवस पर एएसएमसी में जागरूकता शिविर, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई शपथ

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) ललितपुर में संचालित तंबाकू परामर्श केंद्र द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने की।

इस दौरान आयोजित गोष्ठी में तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन न करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मदुरेन्द्र राजपूत, डॉ. राजेश आर्य, डॉ. अंबिका प्रसाद दुबे, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद, डॉ. विशाल जैन, श्रीमती मंजू लता यादव, डॉ. सौरभ देवलिया, नंदलाल यादव एवं महेन्द्र पटेल सहित मरीज एवं उनके तीमारदार, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू से दूर रहना आवश्यक है।

March 10, 2026

अब रात में भी होंगें प्रदेश भर में पोस्टमार्टम

उप्रससे,अजय बरया
ललितपुर- सरकार ने एक बहुत ही संवेदनशील और मानवीय कदम उठाते हुए अब प्रदेश भर के पोस्टमार्टम हाउस में रात के समय भी पोस्टमार्टम करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला मुख्य रूप से उन शोकाकुल परिवारों के दर्द को देखते हुए लिया गया है, जिन्हें अपने प्रियजन का पार्थिव शरीर पाने के लिए पूरी रात और अगला दिन तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस नए शासनादेश के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि जिन पोस्टमार्टम हाउस के पास पर्याप्त रोशनी और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, वे सूर्यास्त के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि इस व्यवस्था के साथ कुछ विशेष सावधानियां भी रखी गई हैं ताकि न्याय प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। उदाहरण के तौर पर हत्या, आत्महत्या, बलात्कार जैसे संदिग्ध मामलों में पूरी तरह से खराब हो चुके शवों का पोस्टमार्टम रात में नहीं किया जाएगा, जब तक कि कानून-व्यवस्था की कोई बहुत बड़ी मजबूरी न हो। इन संवेदनशील मामलों को दिन की रोशनी में ही पूरा किया जाएगा ताकि जांच में कोई सूक्ष्म चूक न रह जाए। पूरा सिस्टम अधिक जिम्मेदार और आम आदमी के प्रति उत्तरदायी बन गया है। उपरोक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर द्वारा दी गई

Older Posts »