Hathras : : UP News | UP Web News | Page 6

Web News

www.upwebnews.com

मुरसान क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 वर्षीय बच्ची की मौत, माता-पिता घायल

March 10, 2026

मुरसान क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 वर्षीय बच्ची की मौत, माता-पिता घायल

हाथरस। जनपद के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव हरिया की गढ़ी निवासी विपिन वैक्सीन सप्लाई का कार्य करते हैं। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कौशांबी गए हुए थे। 7 मार्च को परिवार हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और वहां से ऑटो में बैठकर अपने गांव हरिया की गढ़ी लौट रहा था।
इसी दौरान मुरसान कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विपिन, उनकी पत्नी पूजा और 6 वर्षीय बेटी दामिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया।
दामिनी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में निजी अस्पताल में इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम दामिनी ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

March 9, 2026

सादाबाद-राया रोड हादसा: दो की मौत, कार चालक पर केस दर्ज

हाथरस। सादाबाद-राया रोड पर मीरपुर गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 21 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार आगरा निवासी धर्मेंद्र अपने मित्र दीपक के साथ मोटरसाइकिल से हाथरस के सीयामल गांव जा रहे थे। इसी दौरान राया की ओर से आ रही एक कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में धर्मेंद्र के भाई की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

March 7, 2026

सिकंदराराऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मानसिक रूप से था परेशान

हाथरस। जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान गांव रामपुर चटोल निवासी बृजेश कुमार (25) पुत्र दुर्गपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि बृजेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और गुरुवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चला गया था।
देर रात उसका शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है

सादाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के एदलपुर बरी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय शौर्य चौधरी साइकिल से मीरपुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का पहिया किशोर के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदराराऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मानसिक रूप से था परेशान
हाथरस। जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान गांव रामपुर चटोल निवासी बृजेश कुमार (25) पुत्र दुर्गपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि बृजेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और गुरुवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चला गया था।
देर रात उसका शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है

सादाबाद में होली के दिन भीषण सड़क हादसा, NSG कमांडो की मौत, तीन साथी गंभीर घायल

हाथरस। जनपद हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन एक भीषण सड़क हादसे में NSG कमांडो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे पल्हावत गांव के पास हुई।
बताया गया है कि मथुरा के राया क्षेत्र निवासी NSG कमांडो योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (32) अपने तीन दोस्तों के साथ थार गाड़ी से हाथरस में होली खेलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के गेट और पहिए तक अलग हो गए।
हादसे में योगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद विष्णु कुमार (28), सत्यवीर सिंह (32) और जीतू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
« Newer PostsOlder Posts »