Gorakhpur : : UP News | UP Web News | Page 13

Web News

www.upwebnews.com

हिट एंड रन केश में जान गवाने वाले परिवार से मिले अजय राय

March 10, 2026

हिट एंड रन केश में जान गवाने वाले परिवार से मिले अजय राय

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
10/03/2026

*गोरखपुर : हिट एंड रन केश में जान गवाने वाले परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों के लिए 1 करोड़ रूपये व सरकारी नौकरी का सरकार से किया मांग*

*कांग्रेस* *प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक उमेश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि*

गोरखपुर – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपने गोरखपुर दौरे के दौरान हिट एंड रन के मामले फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपनी जान गवाने वाले उमेश शर्मा के परिवार से मिले। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर एयरपोर्ट्स से सीधे शाहपुर स्थिति मृतक उमेश शर्मा के परिवार से मुलाकात किया। उमेश शर्मा के परिवार से मिलने के बाद हिट एंड रन केश में अपनी गवाने वाले एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय के परिजनों से मिलने के लिए संतकबीर निकले।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज मैं आया उमेश शर्मा के परिवार से मिला । उनके धर्म पत्नी उनकी बेटी उनके बेटा से मिला। उमेश शर्मा अपने परिवार की देखभाल करते थे। जो निषाद पार्टी के नेता के द्वारा जिस प्रकार से उनको कुचल कर मार दिया गया जैसा कि बच्चों ने बताया है वह हेलमेट पहने थे। उनके कंधे टूट गए ,पैर टूट गए उनको ऊपर गाड़ी चढ़ाई गई। उनका चेहरा कुचल दिया गया था इससे लग रहा है कि जानबूझकर घटना की गई है घटना हिट एंड रन की है। सबसे बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री के घर में इस तरह की गुंडागर्दी हो रही है। लोग बता रहे हैं कि निषाद पार्टी के नेता ने कुछ बच्चियों के साथ गाली गलौज भी की थी। हमारी मांग है कि इस परिवार को एक करोड़ रूपया सहायता मिले और परिवार को एक सरकारी नौकरी मिले। मैं यहां के कांग्रेस के नेता को बताया की उनके बच्चों के पढ़ाई संबंधी व्यवस्था देखे।

गोरखपुर में रसोई गैस को लेकर मचा हाहाकार, गैस न मिलने से मायूस होकर लौट रहे लोग

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
10/03/2026

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और होली के त्यौहार के कारण गोरखपुर में गैस आपूर्ति पर असर दिख रहा है लोगो में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग लगातार लाइनों में लग रहे है लेकिन गैस न मिलने से मायूस होकर लौट जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के समीप स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस के लिए लोगों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग भोर से ही लाइनों में लगे हुए थे और अपनी बारी का घंटों से इंतजार कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि पहले ऐसा स्थिति नहीं थी लेकिन इधर पिछले 5-6 दिनों से गैस के लिए काफी दिक्कत हो रही है। कुछ लोग इसके लिए खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को कारण बताया ।
रामगढ़ताल इलाके में स्थित इंडियन गैस की एजेंसी पर भी गैस के लिए लोगों की काफी लंबी लाइन लगी थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लोगो का कहना था कि पहले गैस बुक करने पर तुरंत मैसेज आ जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है जिससे हम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।अब जिसका बुकिंग नहीं है उसको अब गैस नहीं मिल रहा है।
गोरखपुर में हो रही गैस की किल्लत के संबंध में जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने बताया कि इधर गैस को लेकर कुछ दिक्कतें चल रही है होली के त्यौहार के कारण गैस की हाई डिमांड थी जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है साथ ही ऑयल कंपनियों की सप्लाई भी थोड़ी कम होना भी एक कारण है लेकिन जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

March 9, 2026

सतर्क होमगार्ड ने नाकाम की किडनैपिंग की साजिश

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
09/03/2026

संदिग्ध ऑटो रोकते ही भागे युवक, SSP ने होमगार्ड को दिया ₹10 हजार इनाम

गोरखपुर। ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की सतर्कता और सूझबूझ से अपहरण की संभावित घटना टल गई। संदिग्ध गतिविधि देख होमगार्ड ने ऑटो रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार दो युवक मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
घटना 09 मार्च 2026 की है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को एक ऑटो में सवार लोगों का आचरण संदिग्ध लगा। शक होने पर उन्होंने ऑटो को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो में बैठे दो युवक अचानक भाग निकले।
होमगार्ड विजय प्रताप सिंह ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक और ऑटो को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से फरार हुए दोनों युवकों को भी पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार होमगार्ड की सतर्कता और तत्परता के कारण अपहरण की घटना को समय रहते रोक लिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को ₹10,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी भी मौजूद रहे।

तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
09/03/2026

चौरीचौरा-खजनी एसडीएम पर आदेश न मानने का आरोप, डीएम से शिकायत

गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान कर रहे थे। इसी दौरान चौरीचौरा तहसील क्षेत्र की एक गंभीर समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्नीलाल यादव ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चौरीचौरा तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शासन और जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्नीलाल यादव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गोरखपुर जनपद के 43 गांवों को लेकर शासन द्वारा पहले नोटिफिकेशन जारी किया गया था और बाद में इन गांवों को सर्वे से तहसील में आने के लिए डी-नोटिफिकेशन करते हुए संबंधित तहसीलों को भेज दिया गया। शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि सर्वे के दौरान जिन मुकदमों में जो भी आदेश और निर्णय दर्ज किए गए हैं, उन्हें संबंधित तहसीलों की कंप्यूटराइज्ड खतौनी में दर्ज किया जाए, ताकि राजस्व अभिलेखों में वास्तविक स्थिति परिलक्षित हो सके।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने शासन के आदेशों का पालन करते हुए जनपद की सभी तहसीलों को इस संबंध में लिखित निर्देश जारी किए थे। इसके बाद जनपद की अधिकांश तहसीलों—सदर, गोला, कैंपियरगंज, खजनी, सहजनवा और बांसगांव—ने सर्वे के दौरान चले मुकदमों में दिए गए आदेशों और निर्णयों को कंप्यूटराइज्ड खतौनी में दर्ज करने का कार्य पूरा कर लिया।
लेकिन चौरीचौरा तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए मुन्नीलाल यादव ने कहा कि वहां के एसडीएम शासन और जिलाधिकारी के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डी-नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी संबंधित मुकदमों के आदेश और निर्णय खतौनी में दर्ज नहीं किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि चौरीचौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। विशेष रूप से ग्राम खैरजुटा, सरार, मझगांवा, सिहोड़वा, सेमरोना और बौठा सहित कई गांवों के ग्रामीण सालों से तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
मुन्नीलाल यादव ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जब जनपद की अन्य तहसीलों में शासन के निर्देशों का पालन हो चुका है तो चौरीचौरा तहसील में इस कार्य को लंबित रखना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शासन के आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित कराया जाए।
इसी दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में एक अन्य मामला भी सामने आया। खजनी तहसील क्षेत्र की एक महिला निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिलाधिकारी से मिलने पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसने कई बार आवेदन किया, लेकिन अभी तक उसका निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है।
महिला की शिकायत सुनते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खजनी के एसडीएम को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित महिला का निवास प्रमाण पत्र आज शाम तक बनाकर उपलब्ध कराया जाए और इसकी सूचना उन्हें मोबाइल पर भेजी जाए।
इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय में मृतक आश्रित से जुड़ा एक मामला सामने आया। मृतक युवक की माता और भाई जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी नहीं हुई थी, लेकिन एक महिला खुद को मृतक की पत्नी बताकर नौकरी पाने की कोशिश कर चुकी है।
परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस पूरे मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंप दी और निर्देश दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कई अन्य फरियादी भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्नीलाल यादव ने कहा कि शासन के आदेशों का समयबद्ध तरीके से पालन करना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि अधिकारी ही आदेशों की अनदेखी करेंगे तो आम जनता को न्याय मिलने में कठिनाई होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

मुख्यमंत्री योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गोरखपुर में आक्रोश

Santosh Kumar Singh
Girakhpur
09/03/2026

वकीलों की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ देशभर में आक्रोश का माहौल है। वहीं गोरखपुर में भी लोग अक्रोशित है इस संदर्भ में कैंट थाने में दीवानी कचहरी के वकीलों ने मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है, वकीलों का कहना है कि यदि फिर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वकील सड़क पर उतरने के लिए भी मजबूर होंगे क्योंकि मां, मां होती है, चाहे वह किसी आमजन की हो या मुख्यमंत्री की।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें बिहार का एक मौलाना अब्दुल सलीम किसी धार्मिक जलसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर टिप्पणी करते हुए गलत भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग मौलाना के खिलाफ अक्रोषित हो गए और विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, लखनऊ में इस मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन हुआ और आरोपी मौलाना के खिलाफ वहां भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी कड़ी में गोरखपुर दीवानी कचहरी के वकीलों ने भी सोमवार को कैंट थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। वकीलों का कहना है कि मां किसी की भी हो, चाहे वह आमजन की हो या किसी मुख्यमंत्री की मा, मां ही होती है यदि किसी की भी मां के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी की जाएगी तो उसका विरोध निश्चित रूप से होगा। इस बारे में अधिवक्ता अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि आज हम लोग कैंट थाने पहुंचकर sho से मुलाकात की और एक पत्रक देकर आरोपी अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि कार्यावाई नहीं होती है, तो फिर हम लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, यह सिर्फ राजनीतिक मामला नहीं आमजन से जुड़ा हुआ मामला है। सोशल मीडिया पर यदि कोई व्यक्ति किसी के खिलाफ गलत बोलता है,तो उसके खिलाफ सूटसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई निश्चित रूप से होने चाहिए।

« Newer PostsOlder Posts »