फिरोजाबाद। सर्विलांस, एसओजी एवं जनपद पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों के आधार पर भिन्न-2 कम्पनियों के 60 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इन बरामद मोबाइलों को उनके आवेदकों के सुपुर्द किए है। खोए हुए मोबाइल पाकर पीड़ित खुश हुए है।
भारत सरकार द्वारा देश भर में गुम हुए मोबाइलों की शिकायत दर्ज करने के लिए सीईआईआर पोर्टल चलाया जा रहा है। जिस पर आवेदक अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत स्वयं दर्ज कर सकते है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस, एसओजी प्रेम शंकर पाण्डेय ने जनपद के सभी थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल, पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 60 मोबाइल भिन्न-2 कम्पनियों के बरामद किए है। जिन्हें सोमवार को उनके आवेदकों के सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद किए गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। जनपद में अब तक कुल 1092 मोबाइल भिन्न-2 जनपद व राज्यों की पुलिस के साथ समनवय स्तापित कर बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किये जा चुके हें।
पीड़ितों ने अपने गुम हुए मोबाइल पाकर पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है।



