Firozabad : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

युवक की हत्या कर नहर में फेंका था शव, हत्यारोपी गिरफ्तार

March 24, 2026

युवक की हत्या कर नहर में फेंका था शव, हत्यारोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना एका पुलिस टीम ने मंगलवार को आठ दिन पूर्व नहर से बरामद शव की शिनाख्त कर हत्यारे को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अंगोछे से गला घोटकर हत्या की गयी थी।
प्रभारी निरीक्षक एका संजुल पांडेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने वांछित हत्यारोपी योगेश उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अंगौछा की बरामदगी हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत 17 मार्च की शाम को जेड़ा झाल नहर से एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त परिजनों ने एका निवासी अरविन्द पुत्र स्व. श्रीकिशन के रूप में की थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर नामजद अभियुक्त योगेश उर्फ कन्हैया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसे आज गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया है कि वह एक ट्रक ड्राइवर है जोकि हरियाणा की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाता है। होली पर वह अपने गांव आया था। तब पता चला कि उसकी बहन व पत्नी के अवैध संबंध अरविन्द (मृतक) व उसके भाई के साथ है। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह प्लानिंग के तहत अरविन्द को 16 मार्च को मोटरसाइकिल से जेडा नहर के पास ले गया तथा वहीं दोनों ने बीयर पी। इसके बाद अरविन्द के गले में पडे अंगोछे से उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को नहर में फेक दिया।
पुलिस ने हत्यारोपी को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

March 22, 2026

बच्ची को बहला फुसला कर ले जाने पर एक गिरफ्तार

मुठभेड़ में बच्ची के साथ गलत काम करने के उद्देश्य से उसे ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने के उद्देश्य से उसे ले जाने व तमंचा से जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त मौहम्मद फरमान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त मौहम्मद फरमान पुत्र मोहम्मद हाशिम निवासी नैनी ग्लास असरफ गंज थाना रसूलपुर अपने एक अन्य साथी अलीशान के साथ मिलकर शनिवार को एक बच्ची को गलत कार्य करने के उद्देश्य से उसे फल खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ कमरे में ले गया था। इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त मौहम्मद फरमान बच्चू बाबा सरस्वती मन्दिर के पीछे प्रकाश नगर थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त मौहम्मद फरमान है जो वांछित अभियुक्त है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

March 21, 2026

जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम त्रिलोकपुर में अभियुक्त जवाहर लाल उर्फ मोहन व 05 अन्य सह अभियुक्तों ने गांव के ही धर्मवीर पुत्र सूरजपाल के परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से अवैध असलहा से फायरिंग कर घायल कर दिया था। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार पुलिस टीम के शुक्रवार की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने दो वांछित अभियुक्तों पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश व पवन पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित स्थानों पर प्रभावी दबिश दी जा रही थी।
एएसपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित नामजद अभियुक्त जवाहरलाल उर्फ मोहन पुत्र ओमप्रकाश कहीं भागने की फिराक में छिपता हुआ अकबरपुर गाँव से हिरनगाँव की ओर गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी को तो अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया। थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन की चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज

मुस्लिम भाईयों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाकर, मांगी देश में अमन चौन की दुआ
-डीएम, एसएसपी ने अधिकारियों संग व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फिरोजाबाद। ईद-उल-फितर की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चौन की दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही।
शनिवार को ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज शहर मुफ्ती इमाम ईदगाह मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी ने अदा कराई। वहीं जामा मस्जिद में 8ः45 बजे पर ईद की नमाज मौलाना असद अलीम शम्सी, शाही मस्जिद में 9 बजे पर मौलाना आरिफ ने अदा कराई। वहीं ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, अपर जिलाधिकारी विशु राजा सीओ सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, समेत प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद मुबारकवाद दी।
-राजनीतिक पार्टियों ने भी कैंप लगाकर दी ईद की शुभकाकमना
फिरोजाबाद। राजनीतिक पार्टियों द्वारा ईदगाह से दूर कैंप लगाकर मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सपा के कैंप में राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, मीना राजपूत, नीरज यादव, योगेश गर्ग, जगमोहन यादव, सतेंद्र जैन सौली, छुट्टन भाई, अजीम भाई, रमेश चंद्र चंचल, मनोज शंखवार, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, खालिद नसीर, आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के कैंप में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, लाला राईन गांधी, शफात खान राजू, अजय यादव, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी आदि मौजूद रहे।

March 19, 2026

मुठभेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि 18 मार्च को थाना खैरगढ़ पर एक पीड़ित पिता ने शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री अपने परिजनों के साथ कंस मेला देखने कस्बा हाथवंत गयी थी। मेले में भीड़ अत्यधिक होने के कारण उसकी पुत्री परिजनों से बिछड़ गयी। इसी दौरान अभियुक्त सत्यवीर पुत्र हरिशंकर निवासी नगला कल्याण थाना खैरगढ़ उसकी पुत्री को घर छोड़ने की बोलकर अपनी मोटर साइकिल पर ले गया और रास्ते में डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। थाना खैरगढ़ प्रभारी प्रेम सिंह बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सांखिनी चौराहा के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध दिखा। पुलिस ने रोका तो संदिग्ध ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान सत्यवीर पुत्र हरि शंकर निवासी नगला कल्याण थाना खैरगढ़ के रूप में हुई है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Older Posts »