Etah : : UP News | UP Web News | Page 7

Web News

www.upwebnews.com

ऋषि दयानंद सरस्वती एयरपोर्ट जेवर नामकरण का आग्रह

March 8, 2026

ऋषि दयानंद सरस्वती एयरपोर्ट जेवर नामकरण का आग्रह

एटा 08 मार्च उप्रससे। जनपद में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डाॅ० राकेश सक्सेना ने उत्तर प्रदेश व केन्द्र सरकार से यमुना एक्सप्रेस वे गौतमबुद्धनगर जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ऋषि दयानंद सरस्वती एयरपोर्ट, जेवर रखने का विनम्र आग्रह किया है। उन्होंने नामकरण की सार्थकता पर तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वैदिक ज्ञान की पुनर्स्थापना के प्रयास में अनेक विषयों पर विचार व्यक्त किए जिनमें विमान विद्या का उल्लेख भी मिलता है। उनकी मान्यता थी कि वैदिक साहित्य केवल आध्यात्मिक ही नहीं अपितु उसमें विज्ञान और तकनीक से जुड़े अनेक संकेत भी समाहित हैं।
डाॅ० राकेश ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने ग्रंथ ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका एवं सत्यार्थ प्रकाश में यह विचार व्यक्त किया था कि वेदों में वर्णित विमान केवल कल्पना नहीं, उन्नत यांत्रिक साधनों का संकेत है। उनका मत था कि प्राचीन ऋषियों के पास प्रकृति और यांत्रिकी का गहरा ज्ञान था। आकाशयान की कल्पना केवल वैदिक साहित्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि पुराणों और महाकाव्यों में भी इसका उल्लेख मिलता है। राम और रावण द्वारा पुष्पक विमान उपयोग किए जाने की कथा सर्वविदित है। इसी संदर्भ में डाॅ० सक्सेना ने विनम्र आग्रह करते हुए प्रदेश व केन्द्र सरकार से विमान विद्या सम्बन्धी अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने वाले ऋषि दयानंद सरस्वती के नाम पर जेवर हवाई अड्डे का नामकरण रखने हेतु अपील की है।

March 7, 2026

एटा में पैदल जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

एटा 07 मार्च उप्रससे। जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक राजेंद्र (60 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह, निवासी सुपैती, थाना मिरहची नाई की दुकान से दाढ़ी बनवाकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी आसेपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल राजेंद्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के भाई कुंवरपाल ने बताया कि राजेंद्र दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहे थे और सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एटा में युवाओं ने जान जोखिम में डालकर नाले में डूब रहे गोवंश को बचाया

एटा 06 मार्च उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर के पीछे रेवाड़ी मोहल्ला में एक गोवंश नाले में गिर गया। स्थानीय युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

शुक्रवार को गोवंश को नाले में डूबता देख स्थानीय निवासी सचिन कश्यप ने अपने दोस्तों गब्बर बघेल, प्रदीप राजपूत, मनोज पाराशर, चंदन सक्सेना, दिनेश राजपूत और सतीश राजपूत को मौके पर बुलाया। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत से गोवंश को नाले से बाहर निकाला।

सचिन कश्यप ने बताया कि वे सभी दोस्त वहां से गुजर रहे थे, तभी गोवंश नाले में डूबता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत नगर पालिका को फोन किया, लेकिन जेसीबी नहीं पहुंची। गोवंश की जान खतरे में थी, इसलिए उन्होंने बिना देरी किए अपने दोस्तों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालने का फैसला किया। सचिन और उनके दोस्तों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

March 5, 2026

एटा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

एटा 05 मार्च उप्रससे। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राजा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इख़्हू थाना फरिहा निवासी बबलू पुत्र बखेड़ी सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल अवागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबलू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों द्वारा शव को वापस एटा लाए जाने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के बहनोई शिवेंद्र ने बताया कि बबलू करारा से ईखू जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर होने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »