Ballia : : UP News | UP Web News | Page 2

Web News

www.upwebnews.com

किराने की दुकान में लगी आग, मां और बेटे की हुई मौत

March 16, 2026

किराने की दुकान में लगी आग, मां और बेटे की हुई मौत

मृतिका के पिता ने लगाया सास,ससुर और भसुर पर प्रताड़ित करने का आरोप। आग की लाइव तस्वीर हुई वायरल।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 16/03/2026
खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर मटही मार्ग पर लगभग तीन बजे सुबह किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग का वीडियो वायरल हो रही है जहां दुकान के ऊपर घर में सो रही मां और पांच साल के बेटे की दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने दुकान की सट्टर तोड़कर सो रही मां और बेटे को निकाला और घर से बाहर निकाला गया।बाहर निकालकर रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया है।वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मौके पर प्रत्यक्ष दर्शी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे और घर से दो लाशें निकाली गई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही मृतिका रिंकी के पिता पुरुषोत्तम चौरसिया ने बताया कि चिलकहर में अपनी बेटी की शादी 2020 में नीरज चौरसिया से किए थे हमारी बेटी काफी डिप्रेशन में रहती थी सास,ससुर झूलन चौरसिया , और बड़े भसुर दीपक चौरसिया हमेशा प्रताड़ित करते है।अपने बेटी के लिए पिता ने जमीन खरीद कर घर भी बनवाया हमारा बहुत बड़ा सहयोग रहा।रिंकी देवी की सास अपने बेटे नीरज चौरसिया के खिलाफ गड़वार थाने लिखित शिकायत भी किया था कि घर को खाली कर दो।वही मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी रिंकी का ससुर झूलन चौरसिया रात के समय दुकान में आग लाकर और बाहर से ताला बंद कर फरार हो गए।दीपक और मां के कहने पर काफी प्रताड़ित किया जा रहा था।

March 15, 2026

योजनाओं के प्रचार को पूर्व मंत्री ने निकाली पद यात्रा

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/03/2026
बलिया, फेफना विधान सभा के नगर पंचायत रतसर कला में बीजेपी के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी का पद यात्रा का कार्यक्रम था। जहां सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाओं ने पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल रही।वही पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह पहली बार नही है 2008 में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिए की प्रत्येक वर्ष दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक पद यात्रा समाप्त नहीं हो जाती तब तक यह चलता रहेगा।सरकार की योजनाओं जन जन तक पहुंचाना है जितनी योजना पहुंची है उसको धन्यवाद ज्ञापित करना, जो योजना रह गई है उसको सूचीबद्ध करके लाना है आज पद यात्रा रतसर कला टाउन एरिया में हुआ है।

March 14, 2026

गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 14/03/2026

बलिया । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गैस की किल्लत को लेकर गैस सिलेंडर को सिर पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।वही आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि देश में गैस की किल्लत चल रही है और जिला प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री तक कह रहे है कि कोई किल्लत नही है लेकिन मैं कह रहा हूं कि आज से दिन पहले गैस की कोई किल्लत नही थी। लेकिन अब गैस एजेंसियों पर जाकर देख लीजिए गैस के लिए लोग लाइन में लगकर इंतजार कर रहे है।जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है कुछ न कुछ त्राहिमाम हो रहा है।नोटबंदी किए,वैक्सीन का, आधार कार्ड का उसके बाद खाता खोलवाइए, गैस की किल्लत तमाम चीजें जो इनके आने के बाद भारत की जनता को लाइन में लगवाइए 15 लाख लीजिए यह मोदी का जुमला है।जबसे यह कुर्सी पर गए है तबसे भारत की जनता परेशान है आज गैस की इतनी किल्लत हो गई है कि लोगों के घरों में चूल्हा तक नही जल रहा है।जिलाधिकारी भी यह बात कह रहे है कि गैस की किल्लत नही है लेकिन मैं आपके चैनल के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि आप गैस एजेंसी पर लगभग 06 बजे जाइए,08 बजे जाइए मैं अभी नगरा से आ रहा हूं अभी बंद मिला। ये काला बाजारी है ये लोग अधिक पैसा लेकर ब्लैक कर रहे है।लखनऊ में मेरी बेटी रहती है और 2200 रुपए में उसको उसको सिलेंडर मिला है रात के समय दुकान खोलकर अधिक पैसे में लेकर सिलेंडर दे रहे है।सरकार दो लोगों की है शाह और मोदी की सरकार है बाकी पीछे चलने वाले लोग है।

March 10, 2026

बलिया में रसोई गैस के लिए हाहाकार!

लगन और रमजान के बीच लगी लंबी कतारें, कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशासन अलर्ट

बलिया – जिले में इन दिनों रसोई गैस को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। लगन के सीजन और पवित्र माह रमजान के बीच अचानक गैस सिलेंडरों की मांग इतनी बढ़ गई है कि गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। बेल्थरारोड, नगरा, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत कई इलाकों में गैस के लिए मारामारी की स्थिति है। नौबत यहां तक आ गई है कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ रही है और लोग मुख्यमंत्री पोर्टल तक पर कालाबाजारी की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

जिले में हालात यह हैं कि लोग भोर से ही तीन-तीन घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। यह समस्या होली के पहले से ही बनी हुई है। बेल्थरारोड में प्रतिदिन गैस की मांग करीब 1500 सिलिंडर तक पहुंच गई है, जबकि आपूर्ति महज 675 की हो पा रही है। सोमवार को छुट्टी के दिन 525 सिलेंडर बंटे, लेकिन कतार में 1000 से ज्यादा लोग खड़े बताये गये । नगरा ब्लॉक के इंदरपुर में तो गैस के लिए इतनी मारामारी हुई कि वितरण रोकना पड़ा और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की खबरों के बीच गैस महंगी होने की अफवाहों ने भी आग में घी का काम किया है। लोग गैस डंप करने में जुट गए हैं। इसी बीच, बेल्थरारोड के वरिष्ठ अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि गैस वितरण करने वाले डिलीवरी बॉय फोन बंद किए हुए हैं और एजेंसी संचालक भोली-भाली जनता को परेशान कर कालाबाजारी कर रहे हैं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आपूर्ति निरीक्षक विजय कुमार राय ने स्थानीय एचपी गैस गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, बल्कि लोग घबराहट में स्टॉक कर रहे हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया है कि ग्रामीण इलाकों में गाड़ियां भेजी जा रही हैं और कोई भी बिना गैस के वापस नहीं लौटेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने ब्लैक में गैस बेची, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन भले ही गैस की पर्याप्त कमी न होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीन पर जनता की परेशानी साफ नजर आ रही है। भारत मीडिया भी आपसे अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही गैस लें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

March 1, 2026

युवक की हत्या का खुला राज, महिला समेत तीन गिरफ्तार

  • आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर शादीशुदा प्रेमिका को करता था ब्लैकमेल, भाई भाभी संग मिलकर बनाया प्लान और कर दी हत्या।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी, बलिया यूपी
डेट – 01/03/2026
बलिया। रसड़ा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पंकज गुप्ता हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे रसड़ा थाना अंतर्गत ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। विवेचना के क्रम में शव की पहचान जनपद आजमगढ़ निवासी पंकज कुमार गुप्ता के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तो 5 आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। 1 मार्च को इस हत्याकांड से जुड़े जनपद बलिया निवासी मनीष सिंह, आजमगढ़ निवासी विजयपाल सिंह और आजमगढ़ निवासी अंजनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में विजयपाल ने बताया कि मृतक का प्रेम प्रसंग हमारी शादीशुदा बहन जनपद आजमगढ़ निवासी रेखा सिंह से था जिसके कारण कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मृतक के पास थे। वीडियो और फोटो के आधार पर वो रेखा सिंह को ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेलिंग से त्रस्त आकर रेखा सिंह ने अपने पति अरुण सोनी और अपनी भाभी अंजनी सिंह को बताया। इसी दौरान 5 फरवरी को जनपद बलिया ग्राम चिलकहर में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, रेखा सिंह और अरुण कुमार सोनी इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए प्लान तैयार किए जिसमें अंजनी सिंह का भाई मनीष सिंह भी शामिल हो गया। 7 फरवरी को पांचों आरोपियों ने मृतक को बहला फुसलाकर घटनास्थल पर बुलाया और उसकी नृशंस हत्या कर दी साथ ही साथ मृतक के बैग व कपड़ों को भी जला दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, रस्सी, दो तेजाब की खाली बोतल, एक बाइक और अन्य चीजें बरामद की है।

« Newer PostsOlder Posts »