बलिया, 24 मार्च 26, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 25 – 25 हजार के तीनो बदमाश चोरी और डकैती की घटनाओं में वांछित थे। तीनो बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।
तीनो बदमाश के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा 315 बोर और एक बाइक को बरामद किया गया। बैरिया थाना क्षेत्र के बुधनचक से दया छपरा नौरंगा मार्ग जाने वाली मार्ग का बताया जा रहा मामला।


