Posted on 30.03.2026 Time 04.57 PM
नई दिल्ली, 30 मार्च 26,शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि कांग्रेस ने जनजातीय समुदायों और और पिछड़ों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्हें नक्सलवाद की आग में धकेल दिया। श्री शिंदे आज लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद की समाप्ति के प्रयासों पर चर्चा में भाग ले रहे थे। वामपंथी उग्रवाद मुक्त भारत विषयक चर्चा की शुरुआत शिंदे ने ही की।
Shiv Sena MP Shrikant Shinde has said that the Congress did not pay attention to the development of tribal communities and backward classes. pushed them into the fire of Naxalism. Shri Shinde was participating in a discussion on efforts to end Left Wing Extremism in the Lok Sabha today. It was Shinde who initiated the discussion on Left Wing Extremism Free India.
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने के नरेन्द्र मोदी सरकार, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी।
श्री शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार ने जनजातिय समुदायों, गरीबों और हाशिए पर रहने वालों का विश्वास फिर से हासिल कर लिया है। श्री शिंदे ने कहा कि सरकार उन्हें सशक्त बना रही है और लाल गलियारे को अब विकास गलियारे में बदला जा रहा है। शिवसेना सांसद ने कहा कि कभी दो सौ जिलों में फैला वामपंथी उग्रवाद अब घटकर केवल तीन जिलों तक रह गया है।

