National Stories : : UP News | UP Web News | Page 7

Web News

www.upwebnews.com

बाँके बिहारी मंदिर में बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था की मांग

February 25, 2026

बाँके बिहारी मंदिर में बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था की मांग

जनसेवार्थ मंच ने जिलाधिकारी मथुरा को भेजा पत्र
हाथरस। जनसेवार्थ मंच के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने वृन्दावन स्थित बाँके बिहारी मंदिर में 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया है कि श्रीधाम वृन्दावन स्थित मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा आवागमन एवं दर्शन की व्यवस्थाएं की गई हैं, फिर भी अधिक भीड़ के कारण बुजुर्ग श्रद्धालुओं को शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आशीष सेंगर ने उल्लेख किया कि 22 फरवरी को दर्शन के दौरान गेट नंबर 2 की लाइन में खड़े समय दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें भीड़ के बीच से बाहर निकालना पड़ा। इन घटनाओं से व्यथित होकर उन्होंने बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की आवश्यकता जताई।
पत्र में सुझाव दिया गया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए तथा गेट नंबर 5 से अलग लाइन के माध्यम से दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें भीड़ से राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि उचित कदम उठाकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को अधिक सुगम बनाया जाएगा।

February 24, 2026

औद्योगिक एवं फार्मा प्रदर्शनी व उत्तराखंड फार्मा समिट का आयोजन 26 फरवरी से

Haridwar Samachar

हरिद्वार समाचार सेवा

हरिद्वार, 24 फरवरी। लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया द्वारा हरिद्वार में तीन दिवसीय औद्योगिक एवं फार्मा प्रदर्शनी व उत्तराखंड फार्मा समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के साथ सूक्ष्म और लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। सिडकुल स्थित प्रदर्शनी मैदान में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर की विभिन्न औद्योगिक इकाईयां और फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और मशीनों का प्रदर्शन करेंगी। रोहित भाटिया ने बताया कि अक्सर छोटे उद्योग नई तकनीक और आधुनिक मशीनों की जानकारी के अभाव में पीछे रह जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए इस एक्सपो में मशीन निर्माताओं, लैब उपकरण सप्लायर्स और पैकेजिंग विशेषज्ञों को एक ही मंच पर लाया जा रहा है। प्रैसवार्ता के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित त्यागी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोज पुंडीर, जिला महामंत्री निखिल गोयल, उपाध्यक्ष विनय, सुरजीत भुल्लर, गजेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विश्वविद्यालयों में आरक्षण के लिए UGC की नई गाइडलाइन

Posted on 24.02.2026 Tuesday Time 12.02 PM, UGC University Grants commission, Guidelines, Reservations

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अस्थाई और संविदा नियुक्तियों में कड़ाई से आरक्षण लागू करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इनमें शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उस निर्देश का जिक्र किया गया है जिसमें कहा है कि ओबीसी, एस सी, एस टी के लिए शिक्षण, गैर शिक्षण सभी वर्गों में 45 दिन तक की नौकरी में कड़ाई से इन वर्गों को आरक्षण प्रदान किया जाए।

यूजीसी के प्रमुख मनीष जोशी ने 16 फरवरी को नया सर्कुलर जारी कर कहा है कि आयोग ने 15.05.2018 के सर्कुलर का सभी केंद्रीय, राज्य, डीम्ड विश्विद्यालय, इनसे संबद्ध कॉलेज, सभी विधि विश्वविद्यालय अंशकालिक नियुक्तियों में भी आरक्षण को कड़ाई से लागू करें।

झारखंड में एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में 7 की मृत्यु

Posted on 24.92.2026 Tuesday Time 07.30 AM, Chatra, Jharkhand

चतरा, झारखंड 24 फरवरी। रांची से दिल्ली जा रही एयरएंबुलेंस के बीती शाम दुर्घटनाग्रस्त होने से मरीज, डाक्टर समेत 7 लोगों की मृत्यु हो गई। चालक दल के दोनों सदस्यों का भी निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे रांची से एक मरीज संजय कुमार (41) को लेकर एयर एम्बुलेंस दिली के लिए रवाना हुई थी। मरीज 65 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसके साथ तीमारदार उसके साथ अर्चना देवी और ध्रुव कुमार भी थे। एम्बुलेंस में डॉ विकास कुमार गुप्ता, मेडिकल सहायक सचिन कुमार मिश्रा थे। इसके साथ ही चालक कैप्टन विवेक विकास भगत, सह चालक कैप्टन स्वराजदीप सिंह थे। दुर्घटना में सभी की मृत्यु हो गई।

Air Ambulance crashed in Jharkhand’s Chatra district, 7 died

AI के दौर में ‘विरासत’ और ‘विकास’ का संतुलन अनिवार्य: अर्जुन राम मेघवाल    

अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के शिक्षाविदो ने किया प्रतिभाग    

नई दिल्ली , 23 फरवरी | डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी “डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: एआई युग में एकात्म मानव दर्शन का पुनरुद्धार” का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर भारत की सभ्यतागत विकास तथा सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक के बीच समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। 800 से अधिक शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों की उपस्थिति में भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Artificial intelligence के क्षेत्र में नैतिक मानकों को तय करने वाले वैश्विक मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका स्पष्ट की।

समापन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रो. हेम चंद जैन, प्राचार्य, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेश मिश्रा ने किया।

मानव-केंद्रित हो डिजिटल क्रांति (more…)

« Newer PostsOlder Posts »