Lalitpur : : UP News | UP Web News | Page 4

Web News

www.upwebnews.com

पत्रकारिता का मूल आधार है सत्य, निष्पक्षता व जनहित -राजीव

January 23, 2026

पत्रकारिता का मूल आधार है सत्य, निष्पक्षता व जनहित -राजीव

ललितपुर। मां सरस्वती जी के अवतरण दिवस (बसंत पंचमी) एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म जयंती पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब रजि. के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने की। वहीं संचालन महामंत्री अमित सोनी ने किया।

इस मौके पर मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्र्यापण किया गया। वहीं नेताजी के आदर्शो पर चलने आवाहन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि पत्रकारिता का मूल आधार सत्य निष्पक्षता और जनहित है। मां सरस्वती जी के आर्शीवाद से ही सशक्त होता है। पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन पाल की पूज्यनीय माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं प्रकट की गयीं। इस मौके पर प्रेस क्लब संरक्षक संतोष शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, पवन संज्ञा, अजित जैन भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, अजय तिवारी नीलू, डा. संजीव जैन बजाज, कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, राजीव कुमार शुक्ला, जसपाल सिंह, अजय बरया, प्रमोद गोस्वामी, सौरभ कुमार, अशोक तिवारी, बृजेश तिवारी, अशोक गोस्वामी, अनूप सेन, बृजेश पंथ, रविशंकर सेन, अक्षय दिवाकर, रवि जैन चुनगी, अनूप मोदी, विनीत चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मो. नसीम खान, राहुल कुमार जैन, रमेश रायकवार, अमित पाण्डेय, राहुल शुक्ला, विकास त्रिपाठी, संजना सिंह, हरीशंकर अहिरवार, सर्वदेश तिवारी, अनूप राठौर, राहुल चौबे, अजितेश भारती, पुष्पा झा, अजय तोमर, नीरज सुडेले, संजीव नामदेव, जयेश बादल, अमित जैन मोनू, पूजा कश्यप, अजय श्रीवास्तव, संभव सिंघई, बिहारी लाल सविता, निहाल सेन पटना, हितेन्द्र जैन, शिब्बू राठौर, अमित लखेरा, सुनील सैनी, शैलेन्द्र सिन्हा, सुनील जैन, अजित सिंह, संजय ताम्रकार, विनोद मिश्रा, संदीप शर्मा, दिव्यांश शर्मा, आशीष तिवारी, सूरज सिंह राजपूत, मनोज वैद्य, पंकज रैकवार, अमित राठौर, शुभम पस्तोर, स्वतंत्र रिछारिया, सोनम यादव, आशीष पाण्डेय, दीपक जैन, महेश वर्मा, अर्जुन झा, आलोक खरे, आकाश ताम्रकार, कमलेश साहू, राहुल साहू खिरिया, बलराम पचौरा, आरिफ खान, भगवत नारायण श्रोती, कपिल नायक भैंसाई, अजय सिंह, दीपक पाराशर, शैलेश जैन पिन्टू, मनीष सोनी, दीपक सोनी, नितिन गिरि, संजय जैन रिंकू, आलोक चतुर्वेदी, नीतेश जैन, भूपेन्द्र सोनी, कृष्णकांत सोनी, विकास सोनी, इमरान खान, बाबा कुरैशी, सौरभ गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह गौतम, अजय जैन अज्जू, मनीष जैन, साहिल, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप रिछारिया, राजेश कुमार राठौर, महेन्द्र सिंह बुन्देला, रामप्रताप सिंह, के पी यादव सहित अनेकों पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

January 20, 2026

मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में उमडेगा श्रद्धा का सैलाव 

अतिशय क्षेत्र सेरोन देवगढ जहाजपुर में पंचकल्याणक महामहोत्सव सुनिश्चित

उप्रससे, अजय बरया

जजितपुर। जैन समाज का महत्वपूर्ण महामहोत्सव श्रीमजिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव ललितपुर जिले के अतिशय क्षेत्र सतोदय तीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़ एवं शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महराज के सानिध्य में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ। जिसको लेकर जैन समाज उत्साहित है और आयोजन की सफलता हेतु दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति ललितपुर ने स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ रणनीति बनाई।

 

प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश के अनुसार ललितपुर जिले में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में सतोदय तीर्थसेरोन में  4मार्च से 8 मार्च 26 तक, देवोदय तीर्थ देवगढ़ में 28 मार्च से 2 अप्रेल 26 एवं शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में अप्रैल माह 2026 में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव में तीनों क्षेत्रों में मूलनायक भगवान शन्तिनाथ के अतिरिक्त अनेक प्रतिमाओं की  प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। उक्त आयोजन को लेकर जैन समाज काफी समय से प्रतीक्षारत रही और निरंतर महाराज श्री से आयोजन के लिए निवेदन करती रही। ललितपुर जनपद के निकवर्ती क्षेत्र तीर्थोदय तीर्थ गोलाकोट में विरजित निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महराज के सम्मुख जैन समाज के श्रेष्ठजनों एवं दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने निवेदन किया जिसकी स्वीकृति मिलते ही समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई।

 

आयोजन को लेकर सावरकर चौक स्थित जैन अटामंदिर के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़या की अध्यक्ष एवं समाजा श्रेष्ठी शीलचन्द अनोरा के मुख्यतिष्य सम्पन हुई और ललितपुर जिले में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के आगमन एवं उनके सानिध्य में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से देवोदय तीर्थ के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल संजीव जैन सीए सतीश जैन बजाज, मनोज जैन बबीना, अरविन्द जैन आष्टीकल्स, धन्यकुमार जैन एड, भूपेन्द्र जैन सिद्धि समूह, अखिलेश गदयाना, रवि जैन चुनगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से स्वतन्त्र मोदी, सुरेश बाबू जैन,विजय जैन लागोन, संजय मोदी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, आनंद जैन एलआईसी, सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन सीए, प्रमात जैन लागीन, अजय जैन जखोरा, अनिल जैन डोगरा, राजेश जैन चन्द्रा सिधेश्वर जमोरिया आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से उद्घारित ललितपुर जनपद के प्रमुख तीर्थक्षेत्र मूर्तिकला की धरोहर अतिशय क्षेत्र देवगढ, सतोदय तीर्थ सेरोन, शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाज में मूलनायक भगवान शान्तिनाथ की प्रतिष्ठ

January 15, 2026

कमिश्नर ने राज्यमंत्री, सदर विधायक व जिलाधिकारी के साथ कैलगुवां ओवरब्रिज का किया निरीक्षण उप्रससे अजय बरया

ललितपुर। आमजन की सुविधा, यातायात सुरक्षा तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विगत दिनों मंडलायुक्त झांसी मंडल, झांसी बिमल कुमार दुबे ने प्रदेश के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के साथ एनएचएआई झांसी द्वारा NH44 पर कैलगुवा रोड पर निर्मित ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने अपने विगत निरीक्षण के दौरान ललितपुर की जनता से वादा किया था कि वह 15 जनवरी को पुनः ललितपुर आएंगे और ओवरब्रिज के निर्माण कार्य व संचालन को देखेंगे, इसके लिए उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए थे कि 15 जनवरी तक पुल के संचालन हेतु 24×7 कार्य करें, जिसके फलस्वरुप आज 15 जनवरी को उन्होंने अपना वादा पूरा किया और ओवरब्रिज का कार्य अपने अंतिम चरण में है। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में ओवरब्रिज पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और जनता की सेवा के लिए समर्पित हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों वी एनएचएआई के अधिकारियों की दिन-रात की गई मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यमंत्री और माननीय सदर विधायक के प्रयासों से जल्द ही यह सौगात जनता को समर्पित होने जा रही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि यह ओवरब्रिज काफी समय से अधूरा था, जिससे जिले में यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जनता की समस्याओं का संज्ञान लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया गया कि वे निर्धारित समय में इस काम को पूरा करें, जिससे यातायात की समस्या दूर हो सके। अधिकारियों की मेहनत का नतीजा है कि आज यह ओवरब्रिज पूरा होने जा रहा है।
सदर विधायक ने कहा कि पूर्व में ओवरब्रिज की धीमी प्रगति के कारण मंडलायुक्त ने और फिर हमने जिलाधिकारी के साथ यहां का निरीक्षण किया था, अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी, जिसकी परिणिति यह रही कि आगामी दिनों में इस पर वाहन चलना शुरू हो जाएंगे। यह ललितपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी होगी। इसके और शहजाद नदी के पुल के बन जाने से ललितपुर में जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज ओवरब्रिज के एक लेन का कार्य पूरा हो चुका है, आगामी दो से तीन दिनों में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा और जल्द ही दूसरी लेन का भी कार्य पूर्ण हो जायेगा। मा जनप्रतिनिधिगणों और मंडलायुक्त महोदय के विशेष प्रयास से यह संभव हो सका है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

January 14, 2026

ललितपुर में एलयूसीसी से जुड़े चार गिरफ्तार, धन दोगुना करने का देते थे लालच

ललितपुर, 14 जनवरी 2026 (उप्रससे)। आम जनता का धन दोगुना करने का लालचदेखकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे एलयूसीसी नमक संस्था में भोले भाले लोगों का धन जमा करते थे।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पर पंजीकृत मुअसं 6/2026 धारा 111/318(4)/ 61(2)/ 338/ 352/351(3)/ 336(3)/ 340(2) BNS के अभियोग में वाँछित अभियुक्तगण भरत वर्मा, मुकेश कुमार जैन, रविशंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी, विनोद कुमार तिवारी उर्फ रानू को गिरफ्तार किया गया है ।

थाना तालबेहट पर शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित होकर अपने आर्थिक लाभ के लिये एलयूसीसी LUCC नाम की एक चिटफंड कम्पनी के माध्यम से धोखाधड़ी कर षड्यन्त्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुये प्रार्थी के रुपये लेकर हड़प लेते थे एवं प्रार्थी द्वारा अपना रुपया वापस मांगने पर टाल-मटोल करते हुये गाली-गलौच करना तथा जान से मारने की धमकी देते थे।

सूचना के आधार पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गंभीरता व व्यापकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक द्वारा टीमें गठित की गयीं थी । गठित टीमों द्वारा सर्विलांस (मैनुअली/टैक्नीकल), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार किया गया है

January 11, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल को Golden Hour में अस्पताल पहुँचाकर राहवीर बनें और 25,000 का पुरस्कार पाएं

उप्रससे ,अजय बरया

ललितपुर- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी जनपद ललितपुर व पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन जनपद ललितपुर के थाना पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर एवं जनचौपाल के माध्यम से ग्रामिणों/ वाहन चालकों/आम जनमानस को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा ग्रामिओं/ वाहन चालकों / आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में निम्नलिखित जानकारियाँ प्रदान की गई

दो-पहिया वाहन पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है।
चार-पहिया वाहन में चालक सहित सभी सवारियों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है ।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने के नियम का पालन ।
रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने एवं निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने की अपील ।
कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं तथा आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें
वाहन चलाते समय हेडलाइट, फॉग लाइट प्रयोग करें
वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाएँ, ताकि अंधेरे या कम रोशनी में अन्य चालक आपको आसानी से देख सके और दुर्घटना से बचाव हो।
हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें तथा दृश्यता कम होने पर सावधानीपूर्वक वाहन संचालित करें।

ड्रिंक एंड ड्राइव के संबंध में विशेष अपील

नशे की हालत में वाहन चलाना (Drunk & Drive) की स्थिति में चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है तथा ऐसा करना गंभीर अपराध है जिसके लिए कानून में कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। अतः सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि नशे की स्थिति में वाहन बिल्कुल न चलाएँ।

राहवीर बनें

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हादसे के पहले 60 मिनट (Golden Hour) में अस्पताल पहुँचाकर राहवीर बनें और 25,000 पुरस्कार पाएं। मदद करने वाले राहवीर को पुलिस पूछताछ और कानूनी परेशानियों से सुरक्षा दी जाती है। अस्पताल, घायल व्यक्ति की सूचना पुलिस को देती है, और सत्यापन के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात पुरस्कार सीधे राहवीर के बैंक खाते में जमा किया जाता है।

« Newer PostsOlder Posts »