Hathras : : UP News | UP Web News | Page 16

Web News

www.upwebnews.com

हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत, 5 घायल, CCTV में कैद लाइव दुर्घटना

January 25, 2026

हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत, 5 घायल, CCTV में कैद लाइव दुर्घटना

हाथरस। हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर आज दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक 18 वर्षीय युवक की जान चली गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा बालाजी रिसॉर्ट के सामने दोपहर करीब 3:16 बजे हुआ। घटना उस समय हुई जब पहली कार (UP81 DE 8616) बालाजी रिसॉर्ट से अलीगढ़ की ओर जा रही थी और इसे चला रहे थे अलीगढ़ निवासी आलोक कुमार शर्मा, कार में उनके साथ विजय कुमार (39) और प्रवीण गुप्ता (54) भी सवार थे। दूसरी कार (i10, UP86 N 8229) अलीगढ़ से हाथरस की तरफ आ रही थी, इसे चला रहे थे हाथरस निवासी 18 वर्षीय वंश शर्मा उर्फ कान्हा, कार में उनके साथ जतिन सारस्वत (17), प्रिंस (17), कार्तिक शर्मा (19) और नन्नू पचौरी (17) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बहुत दूर जाकर गिरी और दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वंश शर्मा को गंभीर हालत में अन्य घायलों के साथ हाईवे एम्बुलेंस द्वारा अलीगढ़ के रूसा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों का इलाज जारी है और कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, मृतक और घायलों के परिजनों को तुरंत सूचित किया गया। सड़क पर लगे जाम को हटाने के लिए हाईवे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और CCTV फुटेज में टक्कर की भयावहता और लाइव दुर्घटना के फुटेज साफ देखे जा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन ने हाईवे पर सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

Hathras: डॉ. राकेश सिंह राणा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान तेज, ट्रॉमा सेंटर को चालू कराने की माँग

Rakesh Singh Rana

डा राकेश राणा का हस्ताक्षर अभियान तेज

हाथरस। सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर को सुचारु एवं पूर्ण रूप से संचालित कराए जाने की माँग को लेकर चल रहा जनआंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में 25 जनवरी 2026 को ग्राम टाटी डांडिया, मुबारकपुर एवं टीकरी कला में हस्ताक्षर अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया गया, जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर कर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। अभियान के दौरान लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिली।
इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. राकेश सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण लगातार जानें जा रही हैं। यह स्थिति शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले ट्रॉमा सेंटर की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है, बावजूद इसके आज तक उसे मानकों के अनुरूप पूर्ण रूप से संचालित नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
डॉ. राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या व्यक्तिगत स्वार्थ से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह आम जनता के जीवन और भविष्य की लड़ाई है। जब तक सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर पूरी क्षमता के साथ चालू नहीं हो जाता, तब तक यह जनआंदोलन निरंतर और और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने भी एक स्वर में ट्रॉमा सेंटर को तत्काल चालू करने की माँग करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ जनता का अधिकार हैं, न कि सरकार की कृपा। हस्ताक्षर अभियान में पवन पुंडीर, जोगिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, शालू राजभान सिंह, राम बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक, वीरपाल सिंह, घीमर, वीरेश लोधी, अरुण दीक्षित, राकेश शर्मा, राजपाल बघेल, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिसोदिया, शिवम दीक्षित, रूम सिंह प्रधान, रिंकू शर्मा, मोहन अहेरिया, राजीव शर्मा, शालू शर्मा, धर्मवीर सिंह पुंडीर, शाहिद खान, रमेश चंद दीक्षित, पिंकी सिसोदिया, शीलू सिसोदिया एवं भूपेंद्र सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

January 24, 2026

जीएसटी कार्यालय पर व्यापारियों का प्रदर्शन, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताया विरोध

हाथरस। आगरा रोड स्थित जीएसटी कार्यालय पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण जीएसटी कार्यालय में किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति बताया गया। व्यापारियों का कहना था कि जारी नोटिसों का जवाब देने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी, लेकिन अधिकारियों के न मिलने से जवाब दाखिल नहीं हो सका। नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में 20 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान, मानसिक उत्पीड़न और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है।
फेडरेशन ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी अधिकारियों की ड्यूटी एक साथ न लगाकर कुछ अधिकारियों को एसआईआर से मुक्त रखा जाए, ताकि व्यापारियों को समय पर सुनवाई मिल सके और अनावश्यक उत्पीड़न व जुर्माने से बचाया जा सके।
प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संरक्षक गिरीश चंद शर्मा एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व बॉबी गुरु, जिला मंत्री ओमप्रकाश वर्मा व देवकीनंदन वर्मा, मंत्री सुनील अग्रवाल, गोपाल शर्मा, युवा जिला महामंत्री आकाश वर्मा, मंत्री राहुल अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

January 21, 2026

मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा से नगर में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

Hathras, Matra Shakti Sammelan

मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा से नगर में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

कार्यक्रम में उपस्थित पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर व अन्य जनप्रतिनिधि

हाथरस, 21 जनवरी 2026, दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में मातृशक्ति द्वारा हिन्दू सम्मेलनों के जनजागरण के उद्देश्य से नगर में विशाल कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर राष्ट्रभक्ति और पारंपरिक गीतों की धुन पर नाचते-गाते चलती रहीं। भगवा पताकाएं लहराती रहीं और जय श्री राम, भारत माता की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति मय हो गया।
कलश यात्रा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से प्रारंभ होकर घंटाघर, नजिहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सर्कुलर रोड, कमला बाजार और रामलीला ग्राउंड होते हुए पुनः पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भव्य रूप से सजी बग्घी में भारत माता के स्वरूप में सजी बाल कन्या आकर्षण का केंद्र रही, जहां-जहां यात्रा पहुंची वहां भारत माता की आरती उतारी गई।कलश यात्रा से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र ने मातृशक्ति से हिन्दू सम्मेलनों में सहभागिता करने का आह्वान करते हुये कहा  कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जोड़ना, सांस्कृतिक मूल्यों को जाग्रत करना और आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सभ्य एव संस्कारित समाज निर्माण में मातृशक्ति  का योगदान महत्वपूर्ण होता है। मातृशक्ति संस्कृति और परंपराओं की संरक्षक होने के साथ समाज को एक नई दिशा देती है। एकजुट कर सशक्त परिवार और समाज बनाती है।  हम सभी अपनी जिम्मेदारी के लिये आगे बढ़कर आयेंगे तो निश्चित ही एक सांस्कारिक समाज के साथ सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्ष  दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन सारिका बहन ने किया।
कलश यात्रा में महिला जनप्रतिनिधि विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ,पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी , ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय  ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर रूमी अग्रवाल , ऋतु गौतम ,स्मृति पाठक , दीप्ति वार्ष्णेय ,प्रियंसी वार्ष्णेय , संध्या आर्य  ,बबली चाहर , सारिका ,प्रगति कौशिक , अखिलेश गुप्ता ,पूनम सेंगर , दीक्षा कुशवाह , माधवी सिंह ,शालनी पाठक , उषा पाठक , कवियत्री मीरा दीक्षित , दिशा कुशवाह आदि काफी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

January 18, 2026

ब्राह्मण समाज एकजुट होकर उत्पीड़न का करेगा मुकाबला

Mitresh Chaturvedi, Mathura

    अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का स्वागत करते ब्राह्मण समाज के लोग

राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का स्वागत करते विप्रजन

हाथरस।राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा हाथरस जंक्शन स्थित ओम वाटिका गेस्टहाउस में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है और धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए हर युग में संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि शासन सत्ता की लालसा ब्राह्मण समाज का उद्देश्य कभी नहीं रहा, लेकिन सनातन धर्म को कमजोर करने के प्रयासों में सबसे पहले ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जाता रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सनातन व राष्ट्र विरोधी शक्तियां समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में सभी भेदभाव भूलकर ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरक्षण और एससी एक्ट को समाज की गंभीर समस्याएं बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो इनके विरोध में आंदोलन भी किया जाएगा। संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में कम से कम 500 लोगों को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने यूजीसी इक्विटी कमेटी में किए गए बदलावों को सवर्ण समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे छात्रों में जातिगत भेदभाव की भावना पैदा होगी। इसके विरोध में 26 जनवरी 2026 को देशभर में हर घर लाल झंडा अभियान चलाया जाएगा। नीट पीजी में माइनस 40 अंक पर प्रवेश के प्रावधान का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया।
सम्मेलन में एएमयू तिलक विवाद में जीत के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंडित आशीष शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदेव शर्मा ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष धर्मेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
« Newer PostsOlder Posts »