Hathras : : UP News | UP Web News | Page 14

Web News

www.upwebnews.com

अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, एक करोड़ मुआवजे की मांग

February 13, 2026

अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, एक करोड़ मुआवजे की मांग

Advocate Agitation in Hathras
आक्रोश व्यक्त करते अधिवक्ता
हाथरस। पश्चिमी उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के आवाहन और जिला एसोसिएशन रामपुर के प्रस्ताव पर अधिवक्ता फारूख अहमद खान की हत्या के विरोध में दी बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ ने शोक सभा आयोजित की। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
अधिवक्ताओं ने हत्यारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक की पत्नी को प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा ठोस कानून बनाए जाने की मांग उठाई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। शोक सभा में एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

February 7, 2026

हाथरसः डीआरबी इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान

HINDU SAMMELAN

 

हिंदू सम्मेलन में मौजूद मंचासीन अतिथि

Posted on : 07.02.2026 Saturday, Time: 09.05 PM,

हाथरस।श्री दाऊजी महाराज हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में डीआरबी इंटर कॉलेज परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूरे प्रांगण को भगवा झंडियों से सजाया गया, वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि वृंदावन से आए संत सत्यमित्र महाराज ने संबोधन में कहा कि जब तक देश में संत, संघ और सेना है, तब तक राष्ट्र और हिंदू संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा अलंकार ने मातृशक्ति से सनातन संस्कृति और संस्कारों को परिवार में स्थापित करने की अपील की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि हिंदू समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को पहचान रहा है। वृंदावन की डॉ. रेणुका ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों और पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने की बात कही।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्याम ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकजुट हिंदू समाज ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में अतिथियों का पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। एक नन्हे कलाकार द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती वीणा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रजत महेश गुप्ता ने की तथा संचालन अभिषेक रंजन आर्य ने किया। सम्मेलन में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Hathras UGC  बिल के विरोध में पदयात्रा रोकी, अलंकार अग्निहोत्री धरने पर

  • अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे  पंकज धवरिया व सस्पेंड पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री Alankar Agnihotri
DHARNA BY ALANKAR AGNIHOTRI IN HATHRAS

हाथरस में दिल्ली यात्रा रोके जाने के विरोध में धरने पर बैठे बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिनोहोत्री

Posted on : 07.02.2026 Saturday, Time: 08.35 PM,
हाथरस।यूजीसी बिल के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा प्रस्तावित पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया। प्रशासन के अनुसार जिले में धारा 144 लागू होने के कारण किसी भी प्रकार के जुलूस या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरिया ने अकेले झंडा लेकर पदयात्रा शुरू करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई।
पदयात्रा रोकने की सूचना पर सस्पेंड पीसीएस अधिकारी Alankar Agnihotri अलंकार अग्निहोत्री भी हाथरस पहुंचे और पंकज धवरिया Pankaj Dhavariya के कंचन नगर स्थित आवास के बाहर उनके साथ जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार डरी हुई है और उसका कोर वोटर उससे दूर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि असल मुद्दों को उठाने वालों को रोका जा रहा है, जबकि कथित हिंदू सम्मेलनों को अनुमति दी जा रही है।
हाथरस से दिल्ली तक प्रस्तावित थी यात्रा
सवर्ण संगठनों की यह पदयात्रा हाथरस से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित थी। सुबह से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और एसडीएम सदर राजबहादुर मौके पर मौजूद रहे। पदयात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाले कई संगठनों के पदाधिकारियों को पहले ही नजरबंद कर दिया गया था।
पदयात्रा रोके जाने के बाद पंकज धवरिया अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है और सरकार के इशारे पर पदयात्रा को जबरन रोका गया।

रिफॉर्म एक्सप्रेस से विकसित भारत की ओर कदम: वाई. पी. सिंह

SIDKO CHAIRMAN YP SINGH

प्रेस वार्ता करते  उत्तर प्रदेश सिडको चेयरमैन वाई. पी. सिंह

Posted on : 07.02.2026 Saturday, Time: 07.59 PM, Hathras
हाथरस, 07 फरवरी 2026, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सिडको चेयरमैन वाई. पी. सिंह ने केंद्र सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि “रिफॉर्म एक्सप्रेस” के तहत अब तक 350 से अधिक सुधार लागू किए जा चुके हैं और किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि उत्पादन, उच्च-मूल्य फसलों के साथ पर्वतीय व तटीय क्षेत्रों की खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित बजट पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बजट को जनकल्याण, आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी व संतुलित बताया। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, राजेश सिंह गुड्डू सहित पार्टी पदाधिकारी, उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान वाई. पी. सिंह ने हाथरस नगर में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य पूर्ण होते ही भवन शासन को हैंडओवर किया जाएगा, ताकि जनपदवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय, बागला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश सहित पार्टी पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

February 4, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष की बात नहीं सुनते मातहत अधिकारी, डीएम से की शिकायत

साहब नहीं सुनते! अध्यक्ष ने अब डीएम से लगाई गुहार

Shweta Chaudhary, Chairperson Hathras Nagar Palika

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी

Posted on: 04.02.2026, Wednesday, Time : 08.43 PM, Hathras, Shweta Chaudhary 
हाथरस, 04 फरवरी 2026, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर  नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत पता करने के लिए जनपद या तहसील स्तर के अधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित करने की मांग की है।
अध्यक्ष ने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पालिका के नियमित, बैकलॉग और संविदा सफाई कर्मचारियों में से कुछ लोग खुद काम पर नहीं आ रहे हैं। इसकी जगह वे बहुत कम रुपयों पर दूसरे व्यक्तियों से काम करवा रहे हैं। ये लोग भी आधा-अधूरा काम कर रहे हैं, जिससे गलियों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। पालिकाध्यक्ष ने इसे नगर पालिका सेवक आचरण नियमावली का खुला उल्लंघन बताया है। पत्र के माध्यम से पालिकाध्यक्ष ने प्रशासनिक ढिलाई की परतें उधेड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था में सुधार और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है। लेकिन, आरोप है कि ईओ द्वारा इन आदेशों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और वे औचक निरीक्षण भी नहीं कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि एक निष्पक्ष कमेटी बनाकर रोस्टर के अनुसार जांच कराई जाए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जा सके।

« Newer PostsOlder Posts »