Hathras : : UP News | UP Web News | Page 11

Web News

www.upwebnews.com

निजाम होटल प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

February 24, 2026

निजाम होटल प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन


ज्ञापन सौंप बहार आते कार्यकर्त्ता
हाथरस। मधुगढ़ी क्षेत्र स्थित निजाम होटल में कर्मचारी द्वारा भोजन में थूक मिलाकर परोसने के कथित वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि होटल में कार्यरत कर्मचारी सलीम तथा होटल संचालक सादाब पुत्र शाहबुद्दीन, आसिफ पुत्र शाहबुद्दीन व शाहबुद्दीन पुत्र निजाम निवासी रमनपुर की संलिप्तता अथवा लापरवाही सामने आई है। वीडियो के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और जन-स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में होटल को सील करने, लाइसेंस निरस्त करने और दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र के अन्य होटलों व ढाबों की औचक जांच कराने की भी मांग उठाई गई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पूर्व मधुगढ़ी के बादशाह होटल से जुड़ा प्रकरण भी सामने आया था, जिसमें एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में शिवम शर्मा, तरुण, संजय गर्ग, विजय गुप्ता, अभिषेक, विशाल शर्मा, रॉकी शर्मा, संजय सिंह, अनिकेत पंडित, करण शर्मा, कान्हा शर्मा, देवेश, कमल शर्मा, चिंटू यादव, राहुल चौधरी, दीपक चौधरी, तरुण पंडित, सनी कश्यप, विशाल कश्यप, शिवम अग्निहोत्री, अक्का पहलवान, आकाश ठाकुर, कन्नू ठाकुर, डीके चौधरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

February 21, 2026

सिकंदराराज में सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, कार चालक पर मुकदमा

हाथरस।सिकंदराराज कोतवाली क्षेत्र में 18 फरवरी की शाम हुए सड़क हादसे में ग्राम शेरपुर निवासी देवेंद्र कुमार की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना नवली-रेवती कॉलेज के पास की बताई गई है, जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल देवेंद्र कुमार को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार वहां आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उपचार के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
19 फरवरी को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव शेरपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बना हुआ है

February 20, 2026

हाथरस में सर्किट हाउस निर्माण को मंजूरी

Shweta Chaudhary Hathras Nagar Palika Chairperson
निरीक्षण करती पालिकाध्यक्ष  श्वेता चौधरी
हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड नंबर 19 हतीसा भगवन्तपुर स्थित पालिका स्वामित्व भूमि पर सर्किट हाउस निर्माण को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जिला अधिकारी द्वारा प्रस्तावों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया जारी है।
नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित सर्किट हाउस के निर्माण से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक अतिथि सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस संबंध में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मौके पर पहुंचकर भूमि की साफ-सफाई एवं जल निकासी कार्य का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सर्किट हाउस के निर्माण से नगर में प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी तथा इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 19 के सभासद हिमांशु कौशिक, राना, रवि सोखिया, रोहित राज, जितेंद्र सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाजिदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बाजिदपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। बताया जाता है कि पति सूरत की एक गद्दा फैक्ट्री में कार्यरत है। दंपति का एक छोटा बच्चा भी है।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता तोताराम, निवासी जिरौलीखुर्द, ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ललिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

भैंस चोरी के आरोप में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो गुट भिड़े

हाथरस। कोतवाली नगर क्षेत्र के वैभव नगर कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह भैंस चोरी के आरोप को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष लाठी-डंडों व लोहे की सरियों के साथ आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।
सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं 4 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »