Gorakhpur : : UP News | UP Web News | Page 27

Web News

www.upwebnews.com

जौनसार-बावर की पहचान से जुड़े नाम विवाद पर हाईकोर्ट गंभीर, राज्य से मांगा जवाब

February 17, 2026

जौनसार-बावर की पहचान से जुड़े नाम विवाद पर हाईकोर्ट गंभीर, राज्य से मांगा जवाब

उप्र समाचार सेवा (UPSS)
दिनांक: 17 फरवरी 2026 | स्थान: वीरभद्र, ऋषिकेश (उत्तराखंड)
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जौनसार-बावर क्षेत्र के लोगों की जातीय पहचान से जुड़े ‘जौनसारी’ और ‘जनसारी’ नामकरण विवाद को महत्वपूर्ण मानते हुए राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने कहा कि यह मामला मात्र वर्तनी की त्रुटि नहीं, बल्कि एक पूरे समुदाय के अधिकारों और सरकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच से संबंधित है।

गजट की गलती से बढ़ी समस्या
राज्य गठन के समय जारी केंद्र सरकार के आधिकारिक गजट में “Jaunsari” के स्थान पर “Jansari” दर्ज हो गया था। इस त्रुटि के चलते संबंधित समुदाय को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

न्यायालय के निर्देश
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि:
इस गलती को सुधारने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए?
केंद्र सरकार से इस संबंध में क्या पत्राचार या प्रगति हुई?
news
न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर हुई ऐसी त्रुटियां सामाजिक और संवैधानिक प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।

जनहित याचिका का आधार
यह याचिका विकासनगर निवासी द्वारा दायर की गई, जिसमें कहा गया कि गलत नामांकन के कारण जौनसारी समुदाय की आधिकारिक पहचान प्रभावित हो रही है और योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चनें आ रही हैं।

आगे की कार्यवाही
अब राज्य सरकार को निर्धारित समय सीमा में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। अगली सुनवाई में यह तय होगा कि केंद्र स्तर पर संशोधन की प्रक्रिया शुरू हुई है या नहीं।
इस मामले को जनजातीय अधिकारों और प्रशासनिक शुद्धता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस की स्कॉर्पियो श्यामदेउरवा में दुर्घटनाग्रस्त, दारोगा की मौत; पांच घायल

Sub Inspector Santosh Kumar Gorakhpur

पुलिस उपनिरीक्षक संतोष कुमार

Posted on 17.02.2026 Tuesday, Time 02.20 PM, Gorakhpur

गोरखपुर। महराजगंज से दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस की टीम की स्कॉर्पियो श्यामदेउरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में दारोगा संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला दारोगा गीता समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम महराजगंज में एक मामले में दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही थी। देर रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
सभी घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। मृतक दारोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

February 16, 2026

संघ की दृष्टि पूर्णतया भारतीय चिंतन पर आधारित है – डॉ. मोहन भागवत जी

गोरखपुर, 15 फरवरी 2026। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत की ओर से तारामंडल स्थित बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि संघ की दृष्टि पूर्णतया भारतीय चिंतन पद्धति से ही विकसित हुई है। आज समाज में संघ से अपेक्षाएँ बढ़ी हैं। विश्व के पास ऐसा कोई तरीका नहीं है जो समाज को सुख और शांति दे सके। इसलिए वह भी हमारी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में पाश्चात्य चिंतन का प्रभाव पड़‌ने लगा था, जिसने भारतीय ज्ञान परम्परा को खण्डित करने का प्रयत्न किया और अपने चिंतन को स्थापित करने का प्रयास किया। किन्तु उनकी चिंतन पद्धति अधूरी थी। भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित हमारी चिंतन पद्धति ही समाज में उत्पन्न शंकाओं का समाधान कर सकती है।

रोबोट दे रहा निमंत्रण , अलग अंदाज में निमंत्रण बना कौतूहल का विषय*

संतोष कुमार सिंह
गोरखपुर

अब रोबोट बाट रहा निमंत्रण पत्र , रोबोट ने कार्यक्रम का दिया निमंत्रण, गोरखपुर में एक ऐसे AI निर्मित रोबोट का मदद लिया गया जो अपने आप मे हाईटेक है, इस हाईटेक रोबोट के जरिए जिले के सभी अधिकारियों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया जो अपने आप में हाईटेक था, जिसने देखा वो देखता रह गया, मौका था एक कार्यक्रम का जिसको लेकर इस हाईटेक रोबोट ने निमंत्रण दिया ।
गोरखपुर के प्रेक्षागृह में कल महाशिवरात्रि को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके निमंत्रण के लिए आयोजक ने एक अनोखा तरीका इश्तेमाल किया है, इस हाईटेक रोबोट के जरिए सबसे पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण के दफ्तर पहुच कर उनसे सेख हैंड करके उन्हें आदर से निमंत्रण दिया इसके बाद एडीजी जोन व रवि किशन के साथ कमिश्नर सहित जिले के सभी अधिकारियों व जिन्हें आमंत्रित करना है उन्हें इस रोबोट के जरिए निमंत्रण दिया गया, इस अनोखे तरीके से मिले निमंत्रण को पाकर अधिकारी सहित सभी लोग प्रफुल्लित नजर आए ।
इस हाईटेक तरीके से अब आने वाले समय में रोबोट का सहारा लेकर लोग अपने अन्य कामों को भी करते नजर आएंगे, यह पहला मौका था जब रोबोट के जरिए एक आयोजक ने लोगों को और अधिकारियों को निमंत्रण दिया, निश्चित रूप से यह रोबोट आने वाले समय में लोगों के जीवन में किसी मिल के पत्थर से कम साबित नहीं होगा ।

हिस्ट्रीशीटर ने डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी, पैसे ना देने पर सपरिवार जान से मारने की दी धमकी

गोरखपुर, 16 फरवरी 2026, गोरखपुर में एक बार फिर रंगदारी का सिलसिला शुरू हुआ है । एक दशक बाद रंगदारी मांगने की घटना पुलिस के लिए चुनौती है । जिले में एक अस्पताल के संचालक डा. पंकज कुमार दीक्षित को फोन करके एक हिस्ट्रीशीटर ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है । हिस्ट्रीशीटर पिछले कई दिनों से लगातार डॉ पंकज को उनके मोबाइल पर कॉल करके सपरिवार जान से मारने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा है । फोन पर रंगदारी मांगने वाले ने डॉक्टर को अपने आपको हिस्ट्रीशीटर राहुल शर्मा बताया है। हिस्ट्रीशीटर की धमकी से डॉक्टर पंकज और उनका परिवार बहुत ही ज्यादा डरा हुआ है ।
डाक्टर पंकज कुमार दीक्षित आज दोपहर एसएसपी डा. कौश्तुभ से मिलकर उनको प्रार्थना पत्र देकर धमकी देने वाले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और परिवार काे सुरक्षा देने की मांग की है । क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में छापेमारी कर रही है ।

शाहपुर के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज में रहने वाले डा. पंकज कुमार दीक्षित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक काल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग कर दी।

« Newer PostsOlder Posts »