Etah : : UP News | UP Web News | Page 21

Web News

www.upwebnews.com

एटा में नववर्ष की रात आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या, बिजली के पोल पर लटका मिला शव

January 1, 2026

एटा में नववर्ष की रात आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या, बिजली के पोल पर लटका मिला शव

एटा 01 जनवरी उप्रससे। जनपद की मिरहची नगर पंचायत के जिन्हैरा गांव में नववर्ष की रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति राधाचरन भुर्जी पुत्र लालाराम भुर्जी ने बिजली के सीमेंटेड पोल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि राधाचरन आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस कारण उन्हें भोजन भी नहीं मिल पा रहा था। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि पिता बीमार और मां बुजुर्ग हैं।

 

घटना की सूचना मिलने पर मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को विद्युत पोल से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के भाई विकास ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि राधाचरन ने घर के पास लगे विद्युत पोल से लटककर फांसी लगा ली है। वह अपनी परेशानियों से जूझ रहे थे।

थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को मुख्यालय मोर्चरी भेज कर पोस्टमॉर्टम कराया है। व्यक्ति बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर था।

December 31, 2025

एटा में खराब पड़े राजकीय नलकूप के कारण फसले हो रही बर्बाद

एटा 31 दिसंबर उप्रससे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही किसानों को निःशुल्क विद्युत उपयोग किए जाने का तोहफा भले ही दे दिया हो, लेकिन सरकारी नलकूपों की स्थिति कैसी है यह किसी से छिपी नहीं है। कभी किसी नलकूप में कोई खराबी तो कभी किसी नलकूप में खराबी होने के चलते किसानों की फसलों को समय से पानी नहीं मिल पाने के चलते किसान परेशान है। किसानों ने नलकूप सही कराए जाने की गुहार डीएम एवं अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड से लगाई है। किसानों ने बताया कि विकास खण्ड निधौली कलां के गांव गदुआ में राजकीय नलकूप संख्या 227 ई०जी० काफी समय से खराब पड़ा हुआ है जिसके चलते गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। इस नलकूप को सही कराए जाने हेतु कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया गया, लेकिन अवर अभियंता ओमप्रकाश कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान नलकूप विभाग के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। किसानों ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड एवं जिले के डीएम प्रेमरंजन सिंह से नलकूप संख्या 227 गदुआ को सही कराए जाने की गुहार लगाई है। शिकायत करने वाले किसान रवि यादव ब्लॉक अध्यक्ष युवक मंगल दल निधौली कला, सर्वेश कुमार, सुरेश चंद्र, देवेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, सौरभ कुमार, अरवेश कुमार आदि प्रमुख हैं।

 

एटा में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय रहा माहौल

http://UPWEBNEWS.COMएटा 31 दिसंबर उप्रससे। जनपद के सकीट नगर में अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर तृतीय विशाल मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम ब्राह्मण समाज मंदिर, सकीट के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया और श्रद्धा भाव से आरत…

« Newer Posts