6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाले दो गुमशुदा बच्चे : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाले दो गुमशुदा बच्चे

March 13, 2026

6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाले दो गुमशुदा बच्चे

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
12/03/2026

*सहजनवां पुलिस की तत्परता से सकुशल परिजनों को सौंपे गए*गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र से गुम हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार वालों ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक महिला ने थाना सहजनवां में सूचना दी कि उसकी 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा कहीं चले गए हैं और उनका पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों की मदद से बच्चों की लोकेशन का पता लगाया। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को लगभग छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।