-प्रशासन यातायात समेत अन्य विभाग तैयार करेंगे सुरक्षा का खाका
-मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में
सड़क दुघर्टनाएं रोकने पर हुआ मंथन
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुघर्टनाएं रोकने पर गहनता से मंथन हुआ। बैठक में
मौजूद डीएम अनुज कुमार सिंह व एसएसपी सतपाल अंतिल ने
ब्लैक स्पॉटों पर सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा। जोर दिया गया कि दुर्घटना का कारण बने तीव्र मोड़ को चिन्हित करने पर जोर दिया। डीएम ने साथ ही ‘टी’ व ‘वाई’ प्वाइंट पर भी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं बैठक में जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर एहतियाती कदम उठाने के सभी सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे- लोनिवि के मार्ग के आपस में मिलने वाले स्थानों पर सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा। सड़कों के 90 डिग्री यानी तीव्र मोड़ को चिन्हित कर सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा।
बैठक में लोनिवि के एक्सीईएन ने बताया कि संपर्क मार्गों के लिए रंबल स्ट्रिप का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी के बाद रंबल स्ट्रिप लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
डीएम ने स्कूल बसों की स्थिति जानीं। जानकारी दी कि एआरटीओ आनंद निर्मल ने बताया कि जिले में नौ सौ बसों में से चार सौ बसों का सत्यापन किया गया है। डीएम ने स्कूल बसों के मानकों का पालन करने को कहा। बैठक में जिला प्रशासन ने शहर में गुलाबबाड़ी व फव्वारा चौराहे पर रोडवेज बसों से हुईं दुर्घटनाओं के बारे में रोडवेज अधिकारियों से जानकारी ली।
एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद्र गंगवार ने रामपुर दोराहे में रोडवेज बसें रोककर सवारी भरने से जाम लगने की समस्या का मुद्दा उठाया। डीएम ने जाम का कारण बनने वाले कारणों को तत्काल दूर करने की हिदायत दी।
*नेशनल हाईवे पर अप्रैल से सीसीटीवी कैमरें होंगे संचालित*
बैठक में एनएचएआईं के पीडी अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
*जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स*
कैच की पुलिया, छजलैट तिराहा,ऊमरी चौराहा, मझोला थाने के सामने, इस्लामनगर चौराहा, किला तिराहा, हनुमान मूर्ति, प्रेम वंडरलैंड, रामगंगा नदी सेतु, दाढ़ी महमूदपुर, पंडित नगला,सुरजनपुर,अगवानपुर, महमूदपुर माफी व कोहिनूर तिराहा सहित अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कराए गए। डीएम ने इन स्पाँट पर सुरक्षा की प्रगति जानी।
बैठक में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एडीएम सिटी सुश्री ज्योति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
..

