शहीदों को नमन करते साहित्यकार
हाथरस। शहीद दिवस के अवसर पर ब्रज कला केन्द्र के बैनर तले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की 95वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद पार्क में स्थापित तीनों क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम का आयोजन आशु कवि अनिल बोहरे की अध्यक्षता एवं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन एवं संचालन में संपन्न हुआ। इस दौरान आशु कवि अनिल बोहरे ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए कहा,
“भगत सुख राज ने स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया,
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को निज बलिदान किया।”
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य , श्याम बाबू चिंतन,पूरन सागर,रोशनलाल वर्मा ,प्रभू दयाल दीक्षित ‘प्रभू’ ,वीना गुप्ता एडवोकेट,देवेन्द्र शर्मा ‘पूपू पंडित’ ने भी भगत सिंह के त्याग को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर गिर्राज सिंह गहलोत एवं आमना बेगम सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही आज हम गर्व के साथ जीवन जी रहे हैं।कार्यक्रम में जयशंकर पारासर, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, हरीशंकर वर्मा, कपिल नरूला, पीयूष अग्निहोत्री, संतोष उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
