विकास भवन का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

विकास भवन का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

March 12, 2026

विकास भवन का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

एटा 12 मार्च उप्रससे। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे, उन्होंने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पटल सहायकों से उनके कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने कहा प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें, आईजीआरएस पर कोई पेंडेंसी न रहे

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रहने पाए। उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी ने पटल सहायकों के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों एवं सूचनाओं के अंकन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों का अद्यतन अभिलेखीकरण समय से करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, पीडी सुरेन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा प्रभु दयाल, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, डीपीओ संजय सिंह, डीएसटीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।