कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिगढ़ विभाग सह प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह
हाथरस। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने समाज निर्माण और राष्ट्र उत्थान के लिए पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिगढ़ विभाग सह प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह ने कहा कि संघ ने बिना किसी ऊंच-नीच, जाति-पांति और द्वेषभाव के समाज को संगठित करने का कार्य किया है। यही कारण है कि संघ के कार्यों की देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी सराहना हो रही है। उन्होंने नवसंवत्सर 2083 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन अत्यंत पावन है और सभी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।कार्यक्रम का शुभारंभ संघ संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार को प्रणाम कर किया गया। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1925 में स्थापित संघ आज एक विशाल स्वरूप ले चुका है और समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते हुए कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन पर कार्य कर रहा है, जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं व्यवसायी देवेंद्र वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह भानु द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला प्रचारक जयकिशोर , नगर प्रचारक शिवम , विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ , विभाग सह सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी , जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ,सह नगर कार्यवाह अमित गौतम , आनंद गोयल विपिन , लक्ष्मीकांत दीक्षित , प्रबल प्रताप , शुभम एलानी ,वीरेंद्र माहौर , संदीप वार्ष्णेय , प्रदीप यादव , अजय , सतीश बेंक वाले , लोकेंद्रनाथ शर्मा , देवेश समाधिया , रूपेश उपध्याय , अनिल गुप्ता ,देवेन्द्र मोहता आदि सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

