मुरादाबाद रेलवे क्षेत्र में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद रेलवे क्षेत्र में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

March 9, 2026

मुरादाबाद रेलवे क्षेत्र में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

संभल के होली चौक का निवासी, ट्रेनों में पानी बेचने, नशा का आदि
फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का लिया जाएजा
पीएम रिपोर्ट से चलेगा मौत का कारण
Post on 9.3.26
Monday, Time 7.00 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सटे क्षेत्र में युवक की लाश मिली है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक के ट्रेनों में पानी बेचने, नशे की प्रवृत्ति का होने की पता चला है।
मुरादाबाद में प्लेटफॉर्म पांच के पास केजीके पुल के सामने एक खंडहर में मिला।उसकी पहचान संभल के हातिम सराय स्टेशन के पीछे होली चौक सोनू कुमार (27)के रूप में हुईं हैं। शुरुआत में युवक की पीट कर हत्या किए जाने की संभावना जताई गई। पिता भगवत सिंह कश्यप का कहना है कि सोनू यहां कांशीराम आवास कालोनी में रहकर अपने साथियों के साथ
यहां पानी बेचने का काम करता था। मामले की जांच राजकीय रेलवे पुलिस कर रहीं हैं। एसएसआईं सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारणों को जानने के लिए फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का भी जाएजा लिया।
शुरुआती पड़ताल में पता चला कि युवक ट्रेन में वेंडिंग करता। साथ ही नशे का सेवन करता।
जीआरपी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।
हालांकि शक है कि घटना को उसके साथ रहने वाले युवकों ने ही अंजाम दिया है। पुलिस अब इन संदिग्ध युवकों की तलाश कर पूछताछ में जुटी है।
हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है। मामले की जांच के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया गया। युवक के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम अभी नहीं आईं हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।