बोरिंग टैंक के बाद भी जलापूर्ति नहीं : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

बोरिंग टैंक के बाद भी जलापूर्ति नहीं

March 25, 2026

बोरिंग टैंक के बाद भी जलापूर्ति नहीं

बरूकी( बिजनौर) 25 मार्च: बोरिंग और ओवरहेड टैंक तैयार होने के कई माह बाद भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं!!!!* विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल, तहसील सदर बिजनौर की ग्राम पंचायत बरूकी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुरानी टंकी खराब होने के कारण नई टंकी का ओवरहेड टैंक का निर्माण और बोरिंग पूरा होने एवं योजना शुरू होने के लगभग चार वर्ष बाद भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की अभी आस नहीं जगी है। प्राप्त विवरण के अनुसार वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत बरूकी में पुरानी टंकी खराब होने के कारण नई टंकी का निर्माण जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराया गया है। वर्तमान में नवनिर्मित टंकी का ओवरहेड टैंक और बोरिंग पूर्ण हो चुका है। लगभग दस हजार की आबादी वाले इस गांव में इस नवनिर्मित टंकी से स्वाछ पेयजल की आपूर्ति की जानी है, लेकिन नवनिर्मित टंकी का ओवरहेड टैंक और बोरिंग पूरा होने के बावजूद भी अभी तक ग्रामीणों को नई पानी की टंकी से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की आस नहीं जगी है। पूर्व ग्राम प्रधान चौधरी पोखर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान रामपाल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान चौधरी करतार सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान पति अब्दुल मजीद, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजपाल सिंह कश्यप, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद फैयाज, वर्तमान ग्राम प्रधान पति सोनू पाल, ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक, उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष विकुल मलिक, भारतीय किसान यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार आदि ने नवनिर्मित पानी की टंकी से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए विभाग की लापरवाही करार दिया। तथा कहा कि जल निगम के अभियंता जानबूझकर इस नवनिर्मित पानी की टंकी को चालू नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण गर्मी के मौसम में इस दस हजार की आबादी वाले ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए तरसना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से हस्तक्षेप करते हुए इस नवनिर्मित पानी की टंकी को शीघ्र चालू करने की मांग की है।