बनारस के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोली मारकर छात्र की हत्या : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

बनारस के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोली मारकर छात्र की हत्या

March 20, 2026

बनारस के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोली मारकर छात्र की हत्या

कॉलेज के क्लास में तबातोड़ फायरिंग से सनसनी…

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शुक्रवार की दोपहर उदय प्रताप कॉलेज में बी.ए के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को क्लास के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने छात्र पर करीब 4 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। लहुलुहान अवस्था में घायल हुए छात्र को मौके पर पहुंची पुलिस ट्रामा सेंटर के गई, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया, तो वही मौके पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।