फिरोजाबाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

फिरोजाबाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

March 16, 2026

फिरोजाबाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत युवक की सिर पर भारी बस्तु प्रहार कर हत्या की गई है। उसका शव सोमवार को नाश्ते के खोखे के की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है।
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी तेजपाल सिंह (45) ने एक सप्ताह पूर्व थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली कट के समीप चाय व समोसे का खोखा रखा था। वह प्रतिदिन खाना खाने के बाद इसी खोखा में सो जाते थे। रविवार रात भी वह खोखे में सोए हुए थे। सोमवार सुबह जब उनका पुत्र कुलदीप खोखे पर पहुंचा तो तेजपाल मृत अवस्था में पड़े थे। यह देख पुत्र की चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग भी मौके पर आ गए। इधर सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी पहुंच गए। घटना की जांचकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि जरौली कट पर चाय समोसे खोखा वाले तेजपाल का शव मिला है। प्रथम दृष्टया उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर मौत होना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। मृत्यु का सही समय और कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।