फिरोजाबाद, 07 मार्च 26, बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर को प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन के साथ अन्य निर्माण कार्य हो रहा है। इस भवन का उद्देश्य इस क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है।आयुक्त आगरा मंडल ने शुक्रवार को उन कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को बाबा नीब करौरी बाबा की जन्मस्थली का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु कराई जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटन को बढ़ावा देने और भक्तों की सुगमता के लिए यहां पर्यटकों के ठहरने हेतु 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है, आयुक्त ने यहां पर बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, परिसर के भीतर बनाई जा रही सी.सी. रोड इत्यादि का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तरीय सामग्री का प्रयोग करें। पर्यटकों की सुविधा के लिए बन रहे इस भवन का उद्देश्य क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इसके पश्चात् आयुक्त ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ नीब करौरी बाबा के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि उपस्थित रहें।
Firozabad, Mar 07: Akbarpur village, the birthplace of Baba Neem Karori, is being developed as a tourism hub by the state government. There is a grand building for devotees and tourists at a cost of 222.47 lakhs along with other construction work. The objective of this building is to place the region firmly on the map of spiritual tourism. Commissioner Agra Division inspected those works on Friday and gave instructions. Commissioner Agra Division Agra Nagendra Pratap made an on-the-spot visit to the birthplace of Baba Neeb Karauri Baba on Friday. During this, he inspected the works being carried out by the Uttar Pradesh Tourism Department for the convenience of devotees and tourists. In order to promote tourism and for the convenience of devotees, a grand building is being constructed here at a cost of 222.47 lakhs for the stay of tourists
