प्रेम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

प्रेम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

March 19, 2026

प्रेम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

मथुरा/
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मथुरा स्थित प्रेम मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए।
महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने भोग घर प्रवेश द्वार से मंदिर में प्रवेश किया, जहां  अजय बाबा,  दीपक भरेजा, सी. गुरुराज राव एवं डॉ. सुपर्णा राव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित आकर्षक लेज़र शो का भी अवलोकन किया।
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने गर्भगृह के समक्ष श्री राधा-कृष्ण के युगल विग्रह के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान सभा मंडप में संकीर्तन मंडली के 51 आश्रमवासियों द्वारा भजन-कीर्तन एवं आरती का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दर्शन के उपरांत  अजय बाबा,  दीपक भरेजा,  सी. गुरुराज राव एवं डॉ. सुपर्णा राव ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया तथा गर्भगृह के बाहर परिक्रमा भी लगाई।
इसके पश्चात दोनों महामहिम ने मंदिर के प्रथम तल पर स्थित श्री महाराज जी के विग्रह एवं श्री सीता-राम युगल विग्रह के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां की परिक्रमा भी की। अंत में मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें श्री महाराज जी का साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।