युवा जोश ग्रुप की टीम द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का विशेष सम्मान करते हुए
हाथरस। युवा जोश चैरिटेबल सोसायटी टीम हाथरस द्वारा नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष एवं सभासदों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत कलर लैब, जामा मस्जिद चौराहा पर किया गया।सोसायटी के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) एवं संरक्षक रमन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों एवं नगरपालिका चेयरमैन श्वेता चौधरी का फूलमाला, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया।इस अवसर पर आरसी गोला, संजय सक्सेना, सुनीता वर्मा, मूलचंद वार्ष्णेय एवं जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेश वार्ष्णेय एवं रमन गुप्ता ने नगर अध्यक्ष एवं सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में शहर के समग्र विकास की कामना की। युवा जोश ग्रुप की महिला टीम द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का विशेष सम्मान किया गया।कार्यक्रम में चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय, देव उपाध्याय, नरेंद्र वार्ष्णेय, राघव वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय, हरिराम वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वर्मा, राहुल गुप्ता, स्वदेश वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, छवि वार्ष्णेय, तान्या वार्ष्णेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
