Santosh Kumar Singh Gorakhpur
23/03/2026
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिहा क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा की टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित सिंह (निवासी परवरपार, कुशीनगर, वर्तमान पता गोरखनाथ), विक्की कुमार (निवासी सरहरी, गुलरिहा), कन्हैया यादव (निवासी पीपीगंज) तथा रीता देवी (निवासी परवरपार, कुशीनगर, वर्तमान पता गोरखनाथ) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 231/26 के तहत धारा 3/5 उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

