जमाखोरी व अधिक मूल्य वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

जमाखोरी व अधिक मूल्य वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

March 27, 2026

जमाखोरी व अधिक मूल्य वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

*जनपद में पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉक, जिलाधिकारी*
*फिलिंग पंपों व बॉर्डरो पर होगी पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी से होगी सतत निगरानी*
*कृषि कार्य हेतु ड्रम व कंटेनरों में डीजल लेने वालों का लिया जाएगा ब्यौरा*

उप्रससे,अजय बरया
ललितपुर। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल आदि की सुचारू आपूति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने पुलिस लाईन हॉल में समस्त रिटेल गाउटलेटस/पेट्रोल पम्प मालिक/संचालक एवं समस्त सैल्स आफीसर के साथ बैठक की। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को अवगत कराया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, मात्र अफवाहों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की मांग अचानक से बढ़ गई है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी डीलरों के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया है कि कोई पम्प संचालक किसी भी दशा में पेट्रोल को बोटल, केन, ड्रम आदि में आपूर्ति नही करेगा। पेट्रोल केवल वाहनों में दिया जायेगा। सभी पम्प संचालक डीजल की आपूर्ति वाहनों में करेगें, कृषि कार्य हेतु 20 ली० डीजल मानक कन्टेनर में दिया जायेगा और पम्प संचालक ऐसे ग्राहक जो कृषि कार्य हेतु डीजल केन ड्रम में ले रहे है, उनका आधार प्राप्त करेगें और रजिस्टर में नाम, ग्राम का नाम, मोबाईल नम्बर आदि अंकित करेगें। उक्त रजिस्टर का सत्यापन कराया जायेगा तथा बार-बार केन में/ड्रम में डीजल ले जाये जाने की पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
साथ ही एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा पृथक-पृथक दुराशय से यथा कालाबाजारी, जमाखोरी आदि के उद्देश्य से केन में डीजल एकत्रित कर मुनाफा कमाने की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही सम्पादित करायी जायेगी।
सभी पेट्रोल पम्पों पर सी०सी०टी०वी० कैमरे सक्रिय रहे तथा ऐसे कोण पर हो जिससे कि पेट्रोल / डीजल भरने का स्थान कैमरे में रिकार्ड हो। सभी पेट्रोल पम्पों पर वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु दो-दो पुलिसकर्मियों तैनाती की जायेगी।
जनपद के सभी 28 बॉडर प्वांइट को सक्रिय करते हुये पुलिसकर्मियों की पेट्रोलिंग बढाई जायेगी तथा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जनपद का डीजल/पेट्रोल किसी भी दशा में जनपद से बाहर ड्रम/केन आदि के माध्यम से कालाबाजारी करने की उद्देश्य से तस्करी न किया जा सके।
सभी उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु स्वयं भ्रमणशील रहेगें तथा पेट्रोल पम्पों को औचक निरीक्षण करते हुये वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करायेगें।
जनपद में डीजल पेट्रोल की जमाखोरी, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने बाले पम्प संचालकों/व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में सैल्स आफीसर द्वारा बताया गया कि जनपद में डीजल/पेट्रोल के स्टाक की कोई कमि नही है, लगातार टर्मिनल से जनपद को सप्लाई उपलब्ध करायी जा रही है।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी / क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सैल्स आफीसर एल०पी०जी०, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।