मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं ने दिल्ली शैक्षिक पर्यटन में राष्ट्रपति भवन का अवलोकन किया।
राष्ट्रपति भवन की विशालता, गरिमा, व्यवस्था, सादगी और सौंदर्य देख कर छात्राएं अचंभित हो गई।
राष्ट्रपति भवन के विशेष सचिव ने छात्राओं को भवन के निर्माण इतिहास और परंपराओं के बारे में बताया।छात्राओं ने यह दुर्लभ अवसर प्रदान किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को अपना आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रपति भवन से जुड़े मुगल गार्डन (अमृत उद्यान) में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के फूलों ,कलात्मक हरितमा को देखा।
इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ मांडवी राठौर, डॉ मनोरमा कौशिक, दामोदर घोष जी के नेतृत्व में गए इस 56 सदस्यीय पर्यटक दल ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं नेहरू तारामंडल भी देखा तथा वहां ग्रहों एवं नक्षत्रों के संबंध में दिखाई जा रही चलचित्र का आनंद लिया ।
इस क्रम में राष्ट्रीय संग्रहालय में सिंधु घाटी सभ्यता संबंधी पुरातात्विक अवशेषों
एवं अन्य ऐतिहासिक साक्ष्यों को देखकर छात्राओं ने प्रोजेक्ट संबंधी सामग्री एकत्र की। यात्रा के अंत में छात्राओं ने इंडिया गेट देखकर उसके इतिहास के बारे में जाना एवं ऐतिहासिक कनॉट प्लेस देखकर पालिका बाजार में खरीदारी का भी आनंद उठाया।
