एटीएम में नकली नोट जमा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

एटीएम में नकली नोट जमा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2026

एटीएम में नकली नोट जमा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
29/03/2026

*रामगढ़ताल पुलिस की कार्रवाई, बैंक की शिकायत पर हुआ खुलासा*

गोरखपुर।थाना रामगढ़ताल क्षेत्र में एटीएम मशीन में नकली नोट जमा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, एक्सिस बैंक तारामंडल के ऑपरेशन हेड द्वारा 25 मार्च 2026 को थाना रामगढ़ताल में तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि खाताधारक अभिषेक शुक्ला ने 20 मार्च 2026 को कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से पांच नकली नोट जमा किए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभिषेक शुक्ला तथा उसके सहयोगी आशुतोष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी रामगढ़ताल क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना रामगढ़ताल में मु0अ0सं0 181/2026 के तहत धारा 179 व 61(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज है। जांच के दौरान धारा 61(2) की बढ़ोतरी भी की गई।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।