एटा में मलावन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नेहाईस्कूल इंग्लिश पेपर में पकड़े दो ‘मुन्ना भाई’ पकड़े, : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

एटा में मलावन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नेहाईस्कूल इंग्लिश पेपर में पकड़े दो ‘मुन्ना भाई’ पकड़े,

February 23, 2026

एटा में मलावन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नेहाईस्कूल इंग्लिश पेपर में पकड़े दो ‘मुन्ना भाई’ पकड़े,

दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा

एटा 23 फरवरी उप्रससे। जिले के मलावन थाना क्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने सघन चेकिंग के दौरान हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा दे रहे दो ‘मुन्ना भाई’ पकड़े। ये दोनों दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे।

मलावन स्थित आर.के.एस.एच.एस.एस. परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में अंग्रेजी का पेपर चल रहा था, तभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय की टीम केंद्र का भ्रमण कर रही थी। नीरज वार्ष्णेय को दोनों पर शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ में उन्होंने सच उगल दिया। पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी अंशुल पुत्र मुनेश शुभम नामक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। दूसरा फर्जी परीक्षार्थी सुबोध पुत्र संजय पवन कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि दोनों ‘मुन्ना भाइयों’ के विरुद्ध नकल विरोधी अधिनियम वर्ष 2025 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।