एटा 12 मार्च उप्रससे। जनपद में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत भरी अफवाहों को फैलते हुए देख जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद एटा में डीजल / पेट्रोल व घरेलू रसोई गैस एवं कामर्शियल सिलेण्डरों की पर्याप्त आपूर्ति व रिजर्व की उपलब्धता है। गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगायें। पेट्रोल/डीजल तथा घरेलू सिलेण्डर की जमाखोरी करने, अफवाह फैलाने, अवैध भण्डारण व कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग की टीमों का गठन किया गया है। वर्तमान में बेबुनियाद अफवाह पर उपभोक्ताओं द्वारा अधिक बुकिंग कराने से सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण सर्वर पर गैस बुकिंग में समस्या आ सकती है, जिससे परेशान न हों। घरेलू सिलण्डरों की बुकिंग एवं उसकी डिलीवरी की प्रकिया में परिवर्तन किया गया है। 02 सिलेण्डर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अन्तराल निर्धारित किया गया है। कन्ट्रोल रूम नम्बर- 05742-234254 गैस बुकिंग की समस्या होने पर आप सैल्स आफीसर दूरभाष नम्बर एच०पी०सी०- 8839380230 आई०ओ०सी०- 8004651251, बी0पी0सी0- 9795223388 पर कॉल कर सकते हैं। उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्रवार किसी भी समस्या या जानकारी के लिए विकास खण्ड अलीगंज पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर 8709430838, विकास खण्ड जैथरा पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर 7310891692, विकास खण्ड जलेसर पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर 7455891174, विकास खण्ड अवागढ़ पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर 8808680198, विकास खण्ड मारहरा व नगर क्षेत्र एटा /मारहरा पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर 8077075872, विकास खण्ड निधौलीकलां पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर 9897032538, विकास खण्ड सकीट पूर्ति निरीक्षक 9412709678, विकास खण्ड शीतलपुर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मो० नम्बर 7251910000 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस ऐजेंसियों तथा पेट्रोल पम्पों पर अनावश्यक भीड न लगायें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है, तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। जनपद में डीजल / पेट्रोल व घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति व रिजर्व की उपलब्धता है।
