एटा के अवागढ़ ब्लॉक परिसर में मिला युवक का शव, पुलिस ने मुख्यालय भेज कराया पोस्टमार्टम : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

एटा के अवागढ़ ब्लॉक परिसर में मिला युवक का शव, पुलिस ने मुख्यालय भेज कराया पोस्टमार्टम

March 10, 2026

एटा के अवागढ़ ब्लॉक परिसर में मिला युवक का शव, पुलिस ने मुख्यालय भेज कराया पोस्टमार्टम

एटा 10 मार्च उप्रससे। जनपद के अवागढ़ ब्लॉक परिसर में मंगलवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने मृतक सिंटू (35) पुत्र रघुराई उर्फ प्रेमपाल गांव मंडनपुर थाना जलेसर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ब्लॉक परिसर में कैसे पहुंचा।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चलेगा।