एटा 17 मार्च उप्रससे। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद एटा की नगर पंचायत अवागढ़ में तीन सभासदों को मनोनीत किया है। इन मनोनीत सभासदों में वेदप्रकाश (कठेरिया), नीतेश गुप्ता और किरन देवी लोहार शामिल हैं।
इन तीनों नामों पर संगठन और स्थानीय नेतृत्व के बीच सहमति बनने के बाद अंतिम मुहर लगाई गई। इस मनोनयन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि इन नए सभासदों के मनोनयन से नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विभिन्न समाजों का प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित होगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी मनोनीत सभासद अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
