उड़ीसा के मेडिकल कालेज आईसीयू में आग, 10 मरीजों की मृत्यु, 11 गंभीर : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

उड़ीसा के मेडिकल कालेज आईसीयू में आग, 10 मरीजों की मृत्यु, 11 गंभीर

March 16, 2026

उड़ीसा के मेडिकल कालेज आईसीयू में आग, 10 मरीजों की मृत्यु, 11 गंभीर

भुवनेश्वर 16 मार्च 26, ओडिशा में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के आईसीयू में आज सुबह आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई। मरीजों को बचाने में अस्पताल के लगभग ग्यारह कर्मचारी भी झुलस गए। आग आज सुबह करीब तीन बजे ट्रॉमा केयर विभाग की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने  घायलों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया है।