लखनऊ, 24 मार्च 26,अमेरिका इजराइल के साथ युद्धरत ईरान की मदद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दरगाह हज़रत अब्बास में शिया मुसलमानों की भरी भीड़ है। इसमें सभी उम्र के लोग हैं। बच्चे, महिलाएं भी भारी संख्या में है।
QR कोड के जरिए आर्थिक सहायता भेजी जा रही है।ईरान एंबेसी को भेजी जा रही है सहायता। महिलाएं जेवर बेचकर पैसा लेकर पहुंचीं हैं। छोटे बच्चे गुल्लक तोड़कर सहायता देने पहुंचे है। लोग अमेरिका, इजरायल के खिलाफ विरोध भी जता रहे हैं।
